फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs sa odi team not announce captaincy of rohit sharma Why has Indian ODI team not been announced for South Africa

IND vs SA ODI: अब तक क्यों नहीं हुआ वनडे टीम का एलान? रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल बनेंगे कप्तान?

Fri, 31 Dec 2021 02:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 31 Dec 2021 02:43 PM IST
सार

टेस्ट टीम की घोषणा के साथ ही वनडे टीम का एलान होना था, लेकिन इसमें देरी हुई। रोहित शर्मा पूरी तरह फिट नहीं हैं। अब देखना है कि वे टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका जाते हैं या नहीं।

विज्ञापन
ind vs sa odi team not announce captaincy of rohit sharma Why has Indian ODI team not been announced for South Africa
IND vs SA ODI: रोहित शर्मा और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 19 जनवरी से शुरू होने वाली है। सीरीज शुरू होने में 20 दिन बाकी हैं, लेकिन अब तक वनडे टीम का चयन नहीं हुआ है। टेस्ट टीम की घोषणा के साथ ही वनडे टीम का एलान होना था, लेकिन इसमें देरी हुई। रोहित शर्मा पूरी तरह फिट नहीं हैं। अब देखना है कि वे टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका जाते हैं या नहीं। माना जा रहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह में वनडे टीम का एलान हो जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, टीम चयन में देरी रोहित शर्मा को लेकर ही हो रही है। वे अब तक फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह खुद को फिट साबित करने के लिए एक प्रारंभिक टेस्ट दिया था। हिटमैन उसमें पास हो गए थे। अब रोहित को टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका जाने के लिए मुख्य फिटनेस टेस्ट में पास होना होगा। अगर वे फिटनेस टेस्ट को पास नहीं कर पाते हैं तो वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं।
विज्ञापन


अगले 24 घंटे में चयनकर्ता लेंगे आखिरी फैसला
टीम चयन पर चयनकर्ता आखिरी फैसला अगले 24 घंटों में लेंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने इस मसले पर इनसाइडस्पोर्ट से कहा, “रोहित ठीक होने के करीब है, लेकिन हम उनकी वापसी में जल्दबाजी नहीं करना चाहते। वह एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उन्होंने एनसीए में शुरुआती फिटनेस टेस्ट पास किया था। हम अभी भी उनके 100 फीसद फिट होने का इंतजार कर रहे हैं। हम अगले 24 घंटों में इस मामले पर फैसला करेंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित की जगह राहुल हो सकते हैं वनडे टीम के कप्तान
रोहित शर्मा अगर फिट नहीं होते हैं तो केएल राहुल को कार्यवाहक कप्तान बनाया जाएगा। विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटाया जा चुका है। राहुल वनडे टीम के उपकप्तान होंगे। ऐसे में रोहित की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभाल सकते हैं। बीसीसीआई राहुल को कप्तानी के लिए तैयार करना चाहती है।


अश्विन की हो सकती है वनडे टीम में वापसी
चयनकर्ता विजय हजारे ट्रॉफी के बाद टीम का चयन करना चाहते थे, लेकिन रोहित को लेकर उन्होंने अपना फैसला बदल लिया। वे हिटमैन को फिट होने के लिए पर्याप्त समय देना चाहते थे। वनडे सीरीज के लिए टीम के दो ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल उपलब्ध नहीं होंगे। वे चोट के कारण टेस्ट टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। वनडे टीम में रविचंद्रन अश्विन की वापसी चार सालों के बाद हो सकती है। हिमाचल प्रदेश को चैंपियन बनाने वाले ऑलराउंडर ऋषि धवन के नाम पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed