{"_id":"69329054335245ae340fb637","slug":"ind-vs-sa-nandre-burger-and-tony-de-zorzi-have-gone-for-scans-after-limping-off-during-2nd-odi-2025-12-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: आखिरी वनडे से पहले द. अफ्रीका को लग सकता है झटका, ये दो खिलाड़ी चोट के कारण हो सकते हैं टीम से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: आखिरी वनडे से पहले द. अफ्रीका को लग सकता है झटका, ये दो खिलाड़ी चोट के कारण हो सकते हैं टीम से बाहर
Fri, 05 Dec 2025 01:27 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:27 PM IST
सार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को खेला जाना है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के दो किलाड़ी चोटिल हो गए हैं। टीम प्रबंधन की तरफ से बताया गया है कि निर्णायक मुकाबले में उनकी उपलब्धता मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद तय की जाएगी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले तीसरे वनडे से पहले दक्षिण अफ्रीका को तगड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, टीम के स्टार बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी और तेंज गेंदबाज नांद्रे बर्गर रायपुर में खेले गए मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। दोनों को पैर में तकलीफ हुई थी, जिसके बाद वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे। अब दक्षिण अफ्रीका के टीम प्रबंधन की तरफ से कहा गया है कि बर्गर और जॉर्जी को स्कैनिंग के लिए भेजा गया है। निर्णायक मुकाबले में उनकी उपलब्धता मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pacer Nandre Burger and batter Tony De Zorzi have gone for scans after limping off during the 2nd ODI in Raipur. Their continued availability will be decided depending on the results: SA management #INDvsSA pic.twitter.com/mS9SXkAOvx
— Press Trust of India (@PTI_News) December 5, 2025विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
निर्णायक मैच से पहले बर्गर और जॉर्जी चोटिल
निर्णायक मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका के दो खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और बल्लेबाज टोनी डी जॉर्जी के पैर में चोट लगी है। रायपुर में खेले गए मुकाबले के दौरान जब बर्गर अपना सातवां ओवर फेंक रहे थे, तभी उन्हें दो बार अपने रनअप के लिए रुकना पड़ा था। उन्हें दाएं पैर में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। ऐसा ही दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान टोनी डी जॉर्जी के साथ हुआ। उन्हें भी दाएं पैर में तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद वह रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। दक्षिण अफ्रीका ने यह मुकाबला चार विकेट से जीता था।
ये भी पढ़ें: IND vs SA ODI: निर्णायक मुकाबले के लिए भारत-दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहुंचीं विशाखापत्तनम, शनिवार को होगी टक्कर

1-1 की बराबरी पर सीरीज
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला कल विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। यह इस सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा, क्योंकि दोनों टीमें फिलहाल एक-एक मैच जीतकर 1-1 की बराबरी पर हैं। इस मैच के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें गुरुवार को विशाखापत्तनम पहुंच चुकीं हैं।