{"_id":"61cb3ca74afdb8511853ba3f","slug":"ind-vs-sa-mohammad-siraj-celebrates-in-ronaldo-style-after-taking-wicket-video-goes-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: विकेट लेने के बाद सिराज ने 'रोनाल्डो स्टाइल' में जश्न मनाया, Video सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: विकेट लेने के बाद सिराज ने 'रोनाल्डो स्टाइल' में जश्न मनाया, Video सोशल मीडिया पर वायरल
Tue, 28 Dec 2021 10:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:05 PM IST
सार
सिराज ने डुसेन को दक्षिण अफ्रीकी पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर फंसाया और स्लिप में रहाणे के हाथों कैच कराकर पेविलियन भेज दिया। इसके बाद सिराज ने फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्टाइल में जश्न मनाया।
विज्ञापन
सिराज का रोनाल्डो स्टाइल सेलिब्रेशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 197 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने पांच विकेट झटके। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद सिराज को एक विकेट मिला। सिराज ने रसी वैन डर डुसेन को आउट किया। इसके बाद उन्होंने जिस अंदाज में जश्न मनाया। वह काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सिराज ने डुसेन को दक्षिण अफ्रीकी पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर फंसाया और स्लिप में रहाणे के हाथों कैच कराकर पेविलियन भेज दिया। इसके बाद सिराज ने फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्टाइल में जश्न मनाया। इस पर फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। रोनाल्डो गोल करने के बाद मैदान के बिलकुल किनारे जाकर 360 डिग्री में घूमकर सीयू सेलिब्रेशन करते हैं। सिराज ने भी ठीक वैसा ही किया।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 16 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 5 रन और नाइटवाचमैन शार्दुल ठाकुर 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। फिलहाल टीम इंडिया को 146 रन की बढ़त है। अगले दो दिन का खेल बाकी है।
विज्ञापन
Indian Fast Bolwer @mdsirajofficial Does @Cristiano Celebration 😍!
विज्ञापन
After taking a wicket!#SAvIND #INDvsSA pic.twitter.com/atdfhefoVE— BlackThoughtt #ArmyOfThieves (@BlackthoughttZ) December 28, 2021
विज्ञापन
सिराज ने डुसेन को दक्षिण अफ्रीकी पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर फंसाया और स्लिप में रहाणे के हाथों कैच कराकर पेविलियन भेज दिया। इसके बाद सिराज ने फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के स्टाइल में जश्न मनाया। इस पर फैन्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। रोनाल्डो गोल करने के बाद मैदान के बिलकुल किनारे जाकर 360 डिग्री में घूमकर सीयू सेलिब्रेशन करते हैं। सिराज ने भी ठीक वैसा ही किया।
The 𝗦𝗜𝗜𝗜𝗨𝗨𝗨𝗨 celebration has reached the @BCCI camp in South Africa 😅 pic.twitter.com/VLELTNhPbM
— Premier League India (@PLforIndia) December 28, 2021