फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs South Africa 1st Test Match Preview and Prediction

IND vs SA 1st Test: पहला टेस्ट आज से, तीन मैचों की सीरीज में विराट सेना के पास इतिहास रचने का मौका

Sun, 26 Dec 2021 12:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचिुरयन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचिुरयन Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 26 Dec 2021 12:30 AM IST
सार

भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने दक्षिण अफ्रीका में रविवार से शुरू हो रहे तीन मैचों की शृंखला में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के अलावा अंतिम एकादश का चयन भी चुनौती नजर आ रहा है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका का पहला दौरा 1992 में किया था लेकिन वह अभी तक यहां टेस्ट शृंखला नहीं जीत पाया है। 

विज्ञापन
India vs South Africa 1st Test Match Preview and Prediction
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने दक्षिण अफ्रीका में रविवार से शुरू हो रहे तीन मैचों की शृंखला में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के अलावा अंतिम एकादश का चयन भी चुनौती नजर आ रहा है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका का पहला दौरा 1992 में किया था लेकिन वह अभी तक यहां टेस्ट शृंखला नहीं जीत पाया है। ऐसे में कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले कप्तान बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। 

विज्ञापन


टीम चयन चुनौती
पांचवें नंबर पर श्रेयस अय्यर और खराब फॉर्म से गुजर रहे अजिंक्य रहाणे के बीच में चयन आसान नहीं होगा। पांच गेंदबाजों की थ्योरी में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर और इशांत शर्मा में किसका चयन होगा, यह भी देखना दिलचस्प होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में भारतीय टीम प्रबंधन ने रहाणे और इशांत को चोटिल बताकर बाहर कर दिया था लेकिन यदि वे रविवार को अंतिम एकादश में स्थान नहीं बना पाते हैं तो यही माना जाएगा कि उन्हें बाहर किया गया है।
विज्ञापन

 
कमजोर है दक्षिण अफ्रीकी टीम
दक्षिण अफ्रीका अब पहले की तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मजबूत टीम नहीं रही क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से वह परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। इसे देखते हुए कोहली और उनकी टीम के लिए इसे बेहतरीन मौका माना जा रहा है। भारतीय टीम अपनी प्रतिंद्वंद्वी टीम से बेहतर नजर आती है और अगर वह मैदान पर भी खुद को बेहतर साबित करती है तो वह पहली बार दक्षिण अफ्रीका में शृंखला जीतने में भी सफल रहेगी। कोहली उस टीम के खिलाफ अपना दबदबा बनाने की कोशिश करेंगे जिसके केवल दो खिलाड़ियों कप्तान डीन एल्गर (69 टेस्ट) और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (53 टेस्ट) ने ही 50 से अधिक मैच खेले हैं। भारत के लिए अच्छी खबर है कि कगिसो रबादा का साथ देने के लिए विश्व के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक एनरिच नोर्त्जे नहीं होंगे। जहां तक भारतीय बल्लेबाजों का सवाल है तो उन्हें बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज को लेकर अधिक चिंता नहीं होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली को शतक का इंतजार 

कोहली को जहां एक अपेक्षाकृत कमजोर मानी जा रही टीम के खिलाफ अपने खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना होगा वहीं उन्हें स्वयं भी बड़ी पारी खेलनी होगी क्योंकि वह 2019 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। इस बीच उनका औसत 30 से कम रहा जो उनकी ख्याति के अनुकूल नहीं है। कोहली ने दौरा शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड  के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पर निशाना साधकर नई चर्चा शुरू कर दी थी लेकिन जो लोग कोहली को जानते हैं वे समझते हैं कि इस तरह की घटनाओं से भारतीय कप्तान अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं।

पंत पर रहेगी निगाह 

ऋ षभ पंत भी विषम परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं और अगर वह स्पिनर महाराज पर एक हाथ के सहारे छक्के जड़ते हैं तो कप्तान कोहली को भी कोई दिक्कत नहीं होगी। भारतीय बल्लेबाजों को हालांकि रबादा और डुआने से सतर्क रहने की जरूरत है। जसप्रीत बुमराह अपनी तेज गेंदबाजी से दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा कर सकते हैं। वह विश्राम के बाद वापसी कर रहे हैं तथा एल्गर, तेम्बा बावुमा और डिकॉक जैसे बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार हैं। यदि बुमराह और मोहम्मद शमी शीर्ष क्रम पर हावी हो जाते हैं तो दक्षिण अफ्रीका के बाकी बल्लेबाजों के लिए रविचंद्रन अश्विन का सामना 
करना आसान नहीं होगा।

टीम इस प्रकार हैं : 

भारत : 
विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अजिंक्य रहाणे, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), जयंत यादव, प्रियांक पांचाल, उमेश यादव, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा

दक्षिण अफ्रीका : 
डीन एल्गर (कप्तान), तेम्बा बावुमा (उपकप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), कगिसो रबादा, सरेल एरवी, बेउरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी नगिदी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, कीगन पीटरसन, रासी वैन डर डूसेन, काइल वेरेने, मार्को जेन्सन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रायन, सिसांदा मगला, रेयान रिकेलटन, डुआने ओलिवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed