फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Makhaya Ntini predicts India never win Test Series in South Africa I do not think this record will change

IND vs SA: मखाया एनटिनी की भविष्यवाणी- दक्षिण अफ्रीका में भारत कभी नहीं जीता, मुझे नहीं लगता यह रिकॉर्ड बदलेगा

Fri, 24 Dec 2021 01:48 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 24 Dec 2021 01:48 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज मखाया एनटिनी ने भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि भारत साउथ अफ्रीका मे कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीता है। यह रिकॉर्ड इस बार भी बरकरार रहेगा। 

विज्ञापन
IND vs SA Makhaya Ntini predicts India never win Test Series in South Africa I do not think this record will change
टीम इंडिया (फाइल फोटो) - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह मैच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। भारत की तरफ से इस सीरीज में कई खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं जो न्यूजीलैंड के खिलाफ आराम देने या फिर चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाए थे। करीब चार साल पहले टेस्ट क्रिकेट में भारत का पुनरुत्थान दक्षिण अफ्रीका में शुरू हुआ था। जब विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने जोहांसबर्ग टेस्ट में जीत दर्ज की। लेकिन भारत यह टेस्ट सीरीज 1-2 से हार गया था। मौजूदा समय में भारत इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है इसका पांचवां और अंतिम टेस्ट अगले साल खेला जाएगा। भारत ने बीते कुछ वर्षों में विदेशी धरती पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लेकिन टीम इंडिया आज तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रही। भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर मखाया एनटिनी ने बयान दिया है। 

विज्ञापन


भारत दक्षिण अफ्रीका में नहीं जीता टेस्ट सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम को अभी साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतना बाकी है। विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया इस बार यह मिथक तोड़ना चाहेगी। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मखाया नतिनी का मानना है कि टेस्ट सीरीज के दौरान साउथ अफ्रीका को घरेलू परिस्थितियों का फायदा होगा और वह भारत के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बचाने में सफल होंगे। 
विज्ञापन


मुझे नहीं लगता रिकॉर्ड बदलेगा

एक वेब पोर्टल से बात करते हुए एनटिनी ने कहा, भारत के पास इस समय बहुत अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन प्रोटियाज जानते हैं कि उन्हें दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों में कैसे गेंदबाजी करनी है। उन्होंने आगे कहा, हमें खुद का समर्थन करना होगा क्योंकि हमारे पास घरेलू फायदा है, हमारे खिलाड़ी विकेटों को अच्छी तरह से जानते हैं और इससे हमें बढ़त मिलेगी। बातचीत के दौरान एनटिनी ने आगामी श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका के लिए प्रमुख खिलाड़ियों का नाम लिया और जोर देकर कहा कि दक्षिण अफ्रीका में भारत कभी टेस्ट सीरीज नहीं जीता है और इसे वह बनाए रखेगा। उनके मुताबिक भारत जैसी बहुत अच्छी टीम के खिलाफ घर में खेलने से बेहतर कुछ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed