फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: KL Rahul joins Tendulkar-Kohli club with century in Centurion, leaves behind Rishabh Pant records

IND vs SA: राहुल सेंचुरियन में शतक के साथ तेंदुलकर-कोहली के क्लब में शामिल, इस मामले में ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा

Wed, 27 Dec 2023 04:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Dec 2023 04:17 PM IST
सार

राहुल ने 137 गेंद की अपनी पारी में 14 चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने अपनी पारी में 80 रन बाउंड्रीज से बटोरे यानी कुल रन का 79.20 प्रतिशत रन उन्होंने चौके छक्के से बटोरे।

विज्ञापन
IND vs SA: KL Rahul joins Tendulkar-Kohli club with century in Centurion, leaves behind Rishabh Pant records
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट में केएल राहुल ने बेहतरीन शतक जड़ा। उन्होंने टेस्ट करियर का आठवां शतक लगाया और कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पहली पारी 245 रन पर सिमट गई। इसमें से 101 रन केएल राहुल के रहे। बाकी बल्लेबाज कुल मिलाकर 131 रन बना सके। वहीं, 13 रन एक्स्ट्राज से आए।
विज्ञापन

राहुल ने 137 गेंद की अपनी पारी में 14 चौके और चार छक्के लगाए। उन्होंने अपनी पारी में 80 रन बाउंड्रीज से बटोरे यानी कुल रन का 79.20 प्रतिशत रन उन्होंने चौके छक्के से बटोरे। यह टेस्ट में शतक लगाने वाले किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बाउंड्रीज से बटोरे गए तीसरा सबसे ज्यादा रन है। शीर्ष पर शिखर धवन और वीवीएस लक्ष्मण हैं। केएल राहुल सेंचुरियन में कई शतक लगाने वाले पहले मेहमान बल्लेबाज बन गए हैं। 

एक टेस्ट शतक में बाउंड्री से प्राप्त किए गए सबसे ज्यादा रन प्रतिशत (भारत)
बल्लेबाज बाउंड्री से प्राप्त
किए रन प्रतिशत
पारी (रन) बाउंड्री से
अर्जित रन
जगह, साल
शिखर धवन 87.85 107 94 बंगलूरू 2018
वीवीएस लक्ष्मण 80.65 124* 100 नेपियर 2009
केएल राहुल 79.20 101 80 सेंचुरियन 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA: KL Rahul joins Tendulkar-Kohli club with century in Centurion, leaves behind Rishabh Pant records
शतक लगाने के बाद केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल का यह दक्षिण अफ्रीका और सेंचुरियन में दूसरा शतक रहा। सेंचुरियन में उन्होंने अपने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाया। इससे पहले 2021 में सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट में ही राहुल ने शतकीय पारी खेली थी। तब उन्होंने 248 गेंद पर नाबाद 122 रन बनाए थे। वह टेस्ट भारत ने जीता था।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में भी राहुल का दूसरा शतक रहा। वह अफ्रीकी जमीन पर एक से ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इस मामले में वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के क्लब में शामिल हो गए। तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर टेस्ट में पांच शतक लगाए थे। वहीं, विराट और राहुल ने दो-दो बार ऐसा किया है। दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एशियाई बल्लेबाजों में भी राहुल दूसरे स्थान पर हैं। विराट-राहुल के अलावा पाकिस्तान के अजहर महमूद और श्रीलंका के समरवीरा ने ऐसा किया है।

दक्षिण अफ्रीका में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले एशियाई बल्लेबाज
  • 5: सचिन तेंदुलकर
  • 2: अजहर महमूद/टी समरवीरा/विराट कोहली/केएल राहुल

IND vs SA: KL Rahul joins Tendulkar-Kohli club with century in Centurion, leaves behind Rishabh Pant records
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
राहुल दक्षिण अफ्रीका में शतक लगाने वाले भारत के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इससे पहले ऋषभ पंत ने ऐसा किया था। हालांकि, राहुल ने एक मामले में पंत को जरूर पीछे छोड़ दिया। वह यह है कि राहुल अफ्रीकी जमीन पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। राहुल ने 101 रन बनाए, जबकि पंत ने 2022 में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी।

दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
खिलाड़ी शतक
सचिन तेंदुलकर 5
विराट कोहली 2
केएल राहुल 2
राहुल द्रविड़ 1
चेतेश्वर पुजारा 1
वीरेंद्र सहवाग 1
मोहम्मद अजहरुद्दीन 1
कपिल देव 1

IND vs SA: KL Rahul joins Tendulkar-Kohli club with century in Centurion, leaves behind Rishabh Pant records
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया के बाहर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में पंत चार शतक के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं, विजय मांजरेकर, अजय रत्रा, ऋद्धिमान साहा और राहुल ने एक-एक शतक लगाए हैं। राहुल ने 2022 में जब सेंचुरियन में शतक लगाया था तो वह विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नहीं संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed