फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA is there any dispute in team india or between Rohit and Kohli

Team India Controversy: रहाणे हैमस्ट्रिंग से आठ दिन में उबरे, रोहित को लगेंगे 28 दिन, सवालों में कोहली का दूसरा ब्रेक

Tue, 14 Dec 2021 05:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 14 Dec 2021 05:41 PM IST
सार

अफ्रीका दौरे से पहले रोहित की चोट और फिर विराट का ब्रेक टीम में फूट की आशंका को जन्म दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि टीम में सब कुछ ठीक नहीं है और रोहित-विराट एक दूसरे की कप्तानी में खेलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs SA is there any dispute in team india or between Rohit and Kohli
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शर्मा के भारतीय कप्तान बनने के बाद टीम इंडिया में सब कुछ ठीक नहीं लग रहा है। खासकर रोहित को वनडे टीम की कप्तानी मिलने के बाद कई बातें इस तरफ इशारा करती हैं कि टीम में कुछ गड़बड़ है। पहले बीसीसीआई ने विराट जैसे खिलाड़ी को वनडे की कप्तानी से हटाया और रोहित को यह जिम्मेदारी दी। इसके बाद रोहित अफ्रीका दौरे से ठीक पहले चोटिल हो गए। वो टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे, जिसमें विराट कप्तान हैं, जबकि विराट ने वनडे सीरीज से हटने का फैसला किया है, जिसमें रोहित कप्तान हैं। दोनों खिलाड़ियों से जुड़ी ये बातें टीम में फूट की आशंका को जन्म देती हैं।  
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बीसीसीआई से कहा है कि वो जनवरी में परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं और अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसा हुआ तो टी-20 वर्ल्डकप के बाद यह दूसरा मौका होगा, जब कोहली ब्रेक लेंगे। इससे पहले वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज और पहले टेस्ट में भी नहीं खेले थे। अब उन्होंने फिर ब्रेक मांगा है। इसका मतलब है कि कोहली चार टेस्ट खेलने के बार फिर से ब्रेक पर होंगे। 
विज्ञापन


ब्रेक से समस्या नहीं पर समय का ध्यान रखना जरूरी
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है कि विराट के ब्रेक लेने से समस्या नहीं है, लेकिन उन्हें समय का ध्यान रखना चाहिए। विराट को कब खेलना है और कितना खेलना है। यह उनका व्यक्तिगत फैसला है, लेकिन हर महीने ब्रेक लेने से खिलाड़ी की लय भी टूटती है और जब आप उसी फॉर्मेट की सीरीज खेलने से बचते हैं, जिसमें आप कप्तान नहीं तो सवाल उठने लाजिमी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रहाणे हैमस्ट्रिंग से 8 दिन में उबरे लेकिन रोहित को 28 दिन लगेंगे
रोहित की चोट पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। उनकी चोट को लेकर पहले खबरें आई कि उनके हाथ में गेंद लगी है, लेकिन टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले वो फिट हो जाएंगे। इसके बाद खबरें आई कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है और प्रियंक पांचाल को टीम में कवर के तौर पर शामिल किया गया है। अंत में बीसीसीआई ने बताया कि रोहित टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं और पांचाल को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है। 

न्यूजीलैंड सीरीज के दूसरे टेस्ट से ठीक पहले रहाणे चोटिल हुए थे और वो आठ दिन बाद फिट थे, पुजारा के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे। वहीं रोहित के चोटिल होने की खबर 13 दिसंबर को आई थी, लेकिन वो पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हुए हैं। टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा, लेकिन रोहित इसके लिए भी फिट नहीं होंगे। इसका मतलब है कि उन्हें हैमस्ट्रिंग से उबरने में 28 दिन या उससे ज्यादा समय लगेगा। वो इस साल टेस्ट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। उनके न खेलने से टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ेगा। भारत को इस वजह से हार का सामना भी करना पड़ सकता है। 

हैमस्ट्रिंग का रहस्य
विराट के कप्तान बनने के बाद खिलाड़ियों का चोटिल होना आम बात रही है। उन्होंने शुरुआती कई मैचों में लगातार प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए। कई बार खिलाड़ियों को चोट के चलते टीम से बाहर किया गया। हैमस्ट्रिंग की चोट इनमें से प्रमुख है। इसके अलावा अंगूठे और उंगली की चोट के कारण भी कई खिलाड़ी टीम से बाहर हुए और जरूरत पड़ने पर फिट भी हो गए। हाल ही में रहाणे और रोहित की चोट को देखकर लगता है कि भारत के सीनियर खिलाड़ी टीम की जरूरतों के हिसाब से चोटिल होते हैं और उनकी यह चोट वक्त और जरूरत के हिसाब से ही ठीक होती है। 

स्टार कल्चर बना परेशानी
भारतीय क्रिकेट में स्टार कल्चर हमेशा से समस्या खड़ी करता रहा है। यहां खिलाड़ी टीम से बड़े हो जाते हैं। एक बार फिर ऐसा ही प्रतीत हो रहा है, जहां रोहित और कोहली का बड़ा कद आपस में टकरा रहा है। खबरों के अनुसार ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की कप्तानी में खेलने से बच रहे हैं। रोहित ने वनडे कप्तान बनने के बाद भले ही कोहली की तारीफ में कसीदे पढ़े हों, लेकिन विराट ने अब तक सार्वजनिक तौर पर रोहित को वनडे कप्तान बनने की बधाई तक नहीं दी है।


इन दोनों खिलाड़ियों की आपसी अनबन के चलते भारतीय टीम का नुकसान हो रहा है। अगर जल्द ही इन चीजों को नहीं सुलझाया जाता है तो आगामी टी-20 वर्ल्डकप और वनडे वर्ल्डकप में भी भारत को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed