फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Former Pakistan Spinner Danish Kaneria said South Africa tour is Virat Kohli last chance to prove himself as a captain

IND vs SA: विराट पर बोले पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज, कहा- दक्षिण अफ्रीका दौरा कोहली के लिए खुद को साबित करने का आखिरी मौका

Thu, 16 Dec 2021 09:29 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 16 Dec 2021 09:29 AM IST
सार

विराट कोहली कोहली बीते दो साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। साउथ अफ्रीका दौरे पर कप्तान के रूप उनकी कड़ी परीक्षा होगी। हाल ही में वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद विराट दक्षिण अफ्रीक में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतना चाहेंगे। 

विज्ञापन
IND vs SA Former Pakistan Spinner Danish Kaneria said South Africa tour is Virat Kohli last chance to prove himself as a captain
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए पिछले महीने से काफी उथल-पुथल रही है। पिछले दो वर्षों से शतक लगाने में नाकाम रहने के अलावा ऑफ फील्ड मुद्दों ने भी ध्यान आकर्षित किया। सबसे पहले उन्होंने आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ी। उसके भारत की टी-20 कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बीसीसीआई ने बिना पूछे उन्हें अचानक वनडे कप्तानी से हटा दिया। कुल मिलाकर विराट के लिए बीते दिन काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे। इस मामले पर पाकिस्तान के पू्र्व क्रिकेट दानिश कनेरिया का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका दौरान विराट के लिए खुद को कप्तान के रूप साबित करने का आखिरी मौका हो सकता है।   

विज्ञापन


विराट के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरा महत्वपूर्ण

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए दानिश कनेरिया ने कहा कि विराट के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरान बेहद महत्वपूर्ण है। दानिश के मुताबिक, भारत ने आज तक दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में जीत हासिल की है, लेकिन इस बार दक्षिण अफ्रीका में कप्तान के रूप में यह विराट कोहली का आखिरी मौका होगा। उन्हें बल्ले से रन बनाने होंगे, उन्हें अपनी टीम को जीत दिलानी होगी और उन्हें दौरे पर खुद को साबित करना होगा, खासकर ऐसे में जब बीसीसीआई ने उन्हें एकदिवसीय की कप्तानी से हटा दिया है। 
विज्ञापन


26 दिसंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सुपर स्पोर्ट्स पार्क सेंचुरियन में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे मुकाबला तीन जनवरी से शुरू होगा। वहीं, इस सीरीज का आखिरी मैच 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज के समाप्त होने के बाद दोनों देशों के दरम्यान तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed