{"_id":"6585440b23c7c7a30c096a76","slug":"ind-vs-sa-dean-elgar-announces-retirement-from-international-cricket-after-india-vs-south-africa-test-series-2023-12-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका, इस खिलाड़ी ने संन्यास का किया एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को लगा झटका, इस खिलाड़ी ने संन्यास का किया एलान
Fri, 22 Dec 2023 01:38 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:38 PM IST
सार
डीन एल्गर ने 80 से भी ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं और 5000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में 17 मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
डीन एल्गर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट कप्तान डीन एल्गर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। वह भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के बाद क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 36 साल के एल्गर ने अपने निर्णय के बारे में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को बता दिया है। एल्गर से सीरीज शुरू होने से पहले ही झटका दिया है। हालांकि, वह भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन
पहला टेस्ट सेंचुरियन में 26 दिसंबर से और दूसरा टेस्ट तीन जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट के बाद एल्गर के 12 साल लंबे करियर का अंत हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने 80 से भी ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं और 5000 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में 17 मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एल्गर ने एक भावुक पोस्ट में लिखा- जैसा कि सब कहते हैं कि सभी अच्छी चीजों का अंत हो जाता है और भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज मेरी आखिरी सीरीज होगी क्योंकि मैंने इस खूबसूरत खेल से संन्यास लेने का फैसला किया है। एक ऐसा खेल जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है। केपटाउन टेस्ट मेरा आखिरी टेस्ट होगा। दुनिया में मेरे पसंदीदा स्टेडियम में आखिरी मैच खेलूंगा। यह वही स्टेडियम है जहां मैंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट रन बनाए थे और वहीं मैं आखिरी टेस्ट भी खेलूंगा।
एल्गर ने कहा, 'क्रिकेट खेलना हमेशा से मेरा सपना रहा है लेकिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना सबसे अच्छी बात रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 12 साल तक ऐसा करने का सौभाग्य प्राप्त करना मेरे सपने से परे है। यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है।
रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के रहते हुए भारत के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट में खेली गई 160 रन की पारी ने उन्हें टेस्ट बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया। इसके बाद उन्हें 2021 में टेस्ट कप्तानी सौंपी गई और उन्होंने वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज भी जीती। इसके अलावा अपनी कप्तानी में 2021-22 में भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में हार का सामना करना पड़ा और एल्गर को कप्तानी से हटा दिया गया। उनकी जगह तेम्बा बावुमा को टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई।
संन्यास की घोषणा के समय एल्गर के नाम 84 टेस्ट में 37.28 की औसत से 5146 रन हैं, जिसमें 13 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। 199 उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर रहा है। वहीं, आठ वनडे में 17.33 की औसत से 104 रन बनाए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए आठ वनडे भी खेले। वनडे का आखिरी मैच वह 2018 में खेले थे। एल्गर ग्रीम स्मिथ के साथ ओपनिंग भी कर चुके हैं।