IND vs SA Video: बीच मैच में सुपरमैन बने डेविड मिलर...हवा में उड़कर लपका अविश्वसनीय कैच, तिलक भी रह गए हैरान
यह घटना आठवें ओवर की है। कप्तान मार्करम ने तिलक वर्मा को अपना निशाना बनाया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर युवा बल्लेबाज ने कवर्स की तरफ हवा में जोरदार शॉट खेला, डेविड मिलर पहले से ही वहां तैनात थे। उन्होंने गेंद को हवा में आते देखकर जोरदार छलांग लगाई और एक हाथ से अविश्वसनीय कैच लपक लिया।
विस्तार
यह घटना आठवें ओवर की है। कप्तान मार्करम ने तिलक वर्मा को अपना निशाना बनाया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर युवा बल्लेबाज ने कवर्स की तरफ हवा में जोरदार शॉट खेला, डेविड मिलर पहले से ही वहां तैनात थे। उन्होंने गेंद को हवा में आते देखकर जोरदार छलांग लगाई और एक हाथ से अविश्वसनीय कैच लपक लिया। उनका यह कारनामा देखकर हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि, भारत के तीन विकेट जल्दी गिरने के बाद फैंस को तिलक वर्मा से उम्मीद थी। हालांकि, वह भी 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
Superman ❌
— JioCinema (@JioCinema) November 10, 2024
Super-Miller ✅
A stunner of a catch sends Tilak Varma back to the pavilion 😳
Catch LIVE action from the 2nd #SAvIND T20I 🙌🏻, only on #JioCinema, #Sports18 & #ColorsCineplex 👈#JioCinemaSports pic.twitter.com/C0P8VNpx10
भारत ने दूसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने 125 रनों का लक्ष्य रखा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और उसके गेंदबाजों ने भारत को शुरुआती झटके देकर भारतीय बल्लेबाजों को विशाल स्कोर खड़ा करने से रोका। भारत के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। हार्दिक के अलावा अक्षर पटेल ने 21 गेंदों पर 27 रन और तिलक वर्मा ने 20 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली।
भारत की शुरुआत काफी खराब रही और उसने पहले ही ओवर में संजू सैमसन का विकेट गंवा दिया था जिन्होंने पिछले मैच में शतक जड़ा था। अभिषेक शर्मा एक बार फिर असफल रहे और प्रभावित नहीं कर सके। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने पावरप्ले में कसी हुई गेंदबाजी की और भारत को इस दौरान तीन झटके दिए। भारतीय टीम अंत तक शुरुआती झटकों से नहीं उबर सकी, लेकिन हार्दिक की सधी हुई पारी से लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्के येनसेन, गेराल्ड कोएट्जे, आंदिले सिमेलाने, एडेन मार्करम और निकाबायोम्जी पीटर ने एक-एक विकेट झटके। अब दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है।