फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Coach Rahul Dravid gave indications, Umran Malik will have to wait for debut, know the strange coincidence related to Dinesh Karthik here

IND vs SA: कोच द्रविड़ ने दिए संकेत, उमरान को डेब्यू के लिए करना होगा इंतजार, कार्तिक से जुड़ा अजब संयोग यहां जानें

Tue, 07 Jun 2022 09:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 07 Jun 2022 09:59 PM IST
सार

गुरुवार को शुरू होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मैच से बोलते हुए द्रविड़ ने कहा कि यह देखने की जरूरत होगी कि हम उसे (मलिक) खेलने के लिए कितना समय दे पाएंगे।

विज्ञापन
IND vs SA: Coach Rahul Dravid gave indications, Umran Malik will have to wait for debut, know the strange coincidence related to Dinesh Karthik here
दिनेश कार्तिक और उमरान मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को स्पष्ट संकेत दिए कि तेज गेंदबाज उमरान मलिक को अभी अंतरराष्ट्रीय मैच में पदार्पण के लिए इंतजार करना होगा। गुरुवार को शुरू होने वाले भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मैच से बोलते हुए द्रविड़ ने कहा कि यह देखने की जरूरत होगी कि हम उसे (मलिक) खेलने के लिए कितना समय दे पाएंगे।
विज्ञापन

द्रविड़ ने कहा कि हमारे पास एक बड़ी टीम है और सभी का एकादश में होना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं निरंतरता पसंद करता हूं और खिलाड़ी को जमने का समय देता हूं। कोच ने उमरान के बारे में कहा कि निश्चित रूप से उसके पास गति है और आईपीएल में उसने मिश्रण से गेंदबाजी करते देखना अच्छा लगा। मैं उसे टेस्ट क्रिकेट में खेलते देखना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक से जुड़ा अजब संयोग
यह एक अजब संयोग है कि जब भारत ने अपना पहला टी-20 मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहांसबर्ग में खेला था, तब वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली टीम में दिनेश कार्तिक मौजूद थे। उन्होंने मैच में 28 गेंद में 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
विज्ञापन

आज जब भारत को लोकेश राहुल की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में पहला टी-20 मैच खेलना है तो उस 18 सदस्यीय टीम में सिर्फ दिनेश कार्तिक ही एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो 16 साल बाद भी टीम का हिस्सा हैं। उनसे इस सीरीज में फिनिशर के तौर पर आजमाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed