फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Coach Dravid big statement amid test match in South Africa, said- luck is necessary for victory

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच के बीच कोच द्रविड़ का बड़ा बयान, कहा- जीत के लिए किस्मत का साथ जरूरी

Tue, 26 Dec 2023 10:23 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 10:23 PM IST
सार

भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और दक्षिण अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर के साथ डेविड बेडिंघम ने डेब्यू किया। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत का स्कोर 208/8 है। 

विज्ञापन
IND vs SA: Coach Dravid big statement amid test match in South Africa, said- luck is necessary for victory
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के मौजूदा दौरे पर टेस्ट सीरीज को जीतने के लिए उनकी टीम को किस्मत की भी थोड़ी जरूरत होगी। भारतीय टीम ने 1992 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। टीम हालांकि पिछले 31 साल में उस देश में आठ टेस्ट शृंखला में से एक को भी जीतने में सफल नहीं रही है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में सफलता का स्वाद चख चुकी भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में 23 टेस्ट में सिर्फ चार जीत दर्ज की हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने पिछले दौरे पर काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। इससे हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा कि हमारी गेंदबाजी आक्रमण के पास इन परिस्थितियों में 20 विकेट लेने की क्षमता है।’ द्रविड़ ने कहा, ‘इन परिस्थितियों में आपको थोड़े से भाग्य की भी जरूरत होती है, बहुत सारे मौके होते हैं जो आपके हाथ से निकल जाते हैं। कई बार ऐसा होता है जब गेंद बल्ले के बेहद करीब से निकल जाती है। आप चाहते हैं कि आपको किस्मत का साथ मिले और गेंद प्रतिद्वंद्वी टीम के बल्लेबाजों के बल्ले का किनारा लेकर निकले।’
विज्ञापन


भारत ने पहले दिन 208 रन बनाए
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और दक्षिण अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर के साथ डेविड बेडिंघम ने डेब्यू किया। पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत का स्कोर 208/8 है। लोकेश राहुल 70 रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed