फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Bhuvneshwar Kumar may be out of ODI team is Ashwin going to be out of ODI team again

IND vs SA: खतरे में भुवनेश्वर कुमार का करियर, क्या वनडे टीम से फिर बाहर होने वाले हैं अश्विन?

Mon, 24 Jan 2022 06:27 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 24 Jan 2022 06:27 AM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का चयन जल्द ही होने वाला है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को वनडे टीम से बाहर किया जा सकता है।

विज्ञापन
IND vs SA Bhuvneshwar Kumar may be out of ODI team is Ashwin going to be out of ODI team again
अश्विन और भुवनेश्वर कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय टीम दक्षिण  अफ्रीका में टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी हार चुकी है। टीम इंडिया इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज घरेलू मैदान पर खेलेगी। विंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का चयन जल्द ही होने वाला है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को वनडे टीम से बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज के लिए चुने गए तेज गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार सबसे अनुभवी थे। टीम को उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने निराश किया। भुवनेश्वर पार्ल में खेले गए दोनों वनडे में काफी महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने पहले मैच 64 रन लुटाए थे तो दूसरे वनडे में 67 रन दे दिए। इस दौरान भुवनेश्वर कुमार को एक सफलता भी नहीं मिली।
विज्ञापन


गावस्कर भी भुवनेश्वर से निराश
भारत के महानतम बल्लेबाज सुनील गावस्कर भी उनके प्रदर्शन से निराश हुए। गावस्कर ने तो यहां तक कह दिया कि दीपक चाहर को उनके स्थान पर लगातार मौके देना चाहिए। पूर्व भारतीय कप्तान का मानना है कि टीम इंडिया को अब 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम को तैयार करना चाहिए। भुवनेश्वर में पहले जैसी धार नहीं रही और दीपक भी उन्हीं की तरह स्विंग गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुवनेश्वर का पिछले छह मैचों में प्रदर्शन
फॉर्मेट खिलाफ प्रदर्शन
वनडे दक्षिण अफ्रीका 0/67
वनडे दक्षिण अफ्रीका 0/64
टी20 न्यूजीलैंड 0/12
टी20 न्यूजीलैंड  1/39
टी20 न्यूजीलैंड 2/24
टी20 पाकिस्तान 0/25

अश्विन की चार साल बाद हुई थी वापसी
2017 में अश्विन वनडे में टीम इंडिया की योजना से बाहर हो गए थे। वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। वे आईपीएल के दूसरे चरण में भी नहीं खेल पाए थे। सुंदर की जगह ऑफ स्पिन विकल्प के तौर पर अश्विन को पहले टी20 और फिर वनडे टीम में शामिल किया गया। हालांकि, लगातार मौके मिलने के बाद भी वे सीमित ओवरों में प्रभावित नहीं कर पाए। अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो वनडे में सिर्फ एक ही विकेट ले सके। इस तरह के प्रदर्शन के बाद माना जा रहा है कि अश्विन वनडे टीम से बाहर हो सकते हैं।


मांजरेकर ने की थी आलोचना
भारत के पूर्व ओपनर संजय मांजरेकर ने भी वनडे टीम में उनकी वापसी पर सवाल उठाए। मांजरेकर ने कहा कि अब भारतीय चयनकर्ताओं को समझ आ गया होगा कि यह गेंदबाज सीमित ओवरों के लिए उपयोगी नहीं है। उन्होंने कहा कि सीरीज की शुरुआत से ही मैं कह रहा हूं कि उन्हें बिना किसी योजना के ही सीमित ओवरों की टीम में शामिल किया गया है। वे टेस्ट में ज्यादा प्रभावी हैं लेकिन सीमित ओवरों में नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed