फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA: Anil Kumble questions Indias batting, Washington says strategy was good execution was weak

IND vs SA: भारत की बल्लेबाजी पर कुंबले ने उठाए सवाल, वाशिंगटन ने कहा- रणनीति ठीक थी, अमल कमजोर पड़ गया

Mon, 24 Nov 2025 11:33 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 24 Nov 2025 11:33 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खराब बल्लेबाजी को लेकर अनिल कुंबले ने भारतीय टीम की मानसिकता और संयम पर सवाल उठाए। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने टीम का बचाव करते हुए कहा कि ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के शॉट गलत जरूर थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और टीम बेहतर अमल करती तो नतीजा अलग हो सकता था।

विज्ञापन
IND vs SA: Anil Kumble questions Indias batting, Washington says strategy was good execution was weak
जडेजा और पंत - फोटो : BCCI

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की खराब बल्लेबाजी ने कई पूर्व खिलाड़ियों और विशेषज्ञों को निराश किया। महान स्पिनर अनिल कुंबले ने टीम के रवैये पर सख्त टिप्पणी की, जबकि दूसरी ओर भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का कहना है कि रणनीति सही थी, लेकिन उसे लागू करने में कमी रह गई। भारत तीसरे दिन दूसरी पारी में सिर्फ 201 रन पर सिमट गया और दक्षिण अफ्रीका के सामने 288 रन से पिछड़ गया। मेहमान टीम के छह फुट आठ इंच लंबे तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने 93 रन की शानदार पारी खेलने के बाद गेंदबाजी में 48 रन देकर छह विकेट झटके।
विज्ञापन


कुंबले ने लगाई लताड़
कुंबले ने कहा कि भारतीय बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट के मूल सिद्धांत, जज्बा और संयम का प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्होंने जियो स्टार पर कहा, 'भारत की बल्लेबाजी काफी खराब रही। टेस्ट क्रिकेट के लिए जरूरी जज्बा और संयम नहीं था। कुछ अच्छी गेंदें जरूर थीं, लेकिन बल्लेबाज कठिन स्पैल के लिए तैयार ही नहीं दिखे।' उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय बल्लेबाज जैसे जल्दी लक्ष्य का पीछा करने की सोच में थे, जो इतने बड़े स्कोर के सामने अवास्तविक है। उन्होंने आगे कहा, 'इतने बड़े स्कोर को धीरे-धीरे हासिल किया जाता है, लेकिन भारत ने वैसा जज्बा नहीं दिखाया।'
विज्ञापन
Trending Videos

रणनीति अच्छी, अमल कमजोर: वाशिंगटन सुंदर
भारतीय बल्लेबाजों की आलोचना के बीच वाशिंगटन सुंदर ने बल्लेबाजों का बचाव किया। उन्होंने माना कि ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के शॉट चयन पर सवाल उठे हैं, लेकिन कई बार अच्छी योजना भी अमल के दौरान सफल नहीं हो पाती। पंत जब सात रन पर खेल रहे थे, तभी यानसेन की शॉर्ट गेंद पर विकेटकीपर को कैच देकर आउट हुए। इससे पहले जुरेल ने भी यानसेन के खिलाफ अनावश्यक पुल शॉट खेलकर विकेट गंवाया। 

वाशिंगटन ने कहा, 'कभी-कभी ऐसे शॉट स्टैंड में भी जाते हैं और तारीफ मिलती है। आज नहीं गया, बस इतना फर्क है। योजना और कौशल का समर्थन करना होता है, लेकिन कभी-कभी इसे वैसा लागू नहीं किया जा सकता जैसा चाहते हैं।' उन्होंने कहा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और असमान उछाल जैसी कोई बात नहीं थी। उन्होंने आगे कहा, 'यह बहुत अच्छा और जीवंत विकेट था। अगर बल्लेबाज क्रीज पर टिकते तो रन बनते। यानसेन लंबा है, इसलिए उसे गुड-लेंथ से उछाल मिलता है, लेकिन असमान उछाल नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed