फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Ajay Jadeja praised Virat Kohli called the world's best chase master ahead T20 World Cup

IND vs SA: जडेजा ने की विराट कोहली की तारीफ, दुनिया का सर्वश्रेष्ठ चेज मास्टर बताया, कहा- उनका कोई जवाब नहीं

Tue, 27 Sep 2022 04:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 27 Sep 2022 04:20 PM IST
सार

विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। वनडे सीरीज में उनके साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए खिलाड़ियों को  आराम दिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
IND vs SA Ajay Jadeja praised Virat Kohli called the world's best chase master ahead T20 World Cup
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप से फॉर्म में लौटे विराट कोहली लगातार रन बनाने लगे हैं। उनके बल्ले से एशिया कप में एक शतक और दो अर्धशतक निकले थे। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में विराट ने 48 गेंद पर 63 रन बनाए थे। भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने उनकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ चेज मास्टर बताया है। जडेजा ने कहा है कि कोहली का कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन


कोहली की वापसी पर जडेजा ने कहा, ''यह टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है। कोहली के आसपास चीजें अब बदल चुकी हैं। इससे उनका काम आसान हो गया है। विराट टीम को जो मजबूती प्रदान करते हैं। वह हमेशा से ज्यादा महत्वपूर्ण है। कोहली चेज मास्टर हैं। वह खेल की गति को अच्छी तरह समझते हैं।''
विज्ञापन


'कोहली जैसी निरंतरता किसी में नहीं'
जडेजा ने यह भी कहा, "भले ही विराट का स्ट्राइक रेट ज्यादा नहीं होता, लेकिन उनकी निरंतरता बहुमूल्य है। दुनिया में किसी अन्य क्रिकेट के पास विराट जैसी निरंतरता नहीं है। वह पिछले 10, 12, 15 सालों से ऐसा करते आ रहे हैं। वह आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।'' विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। वनडे सीरीज में उनके साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए खिलाड़ियों को आराम दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs SA T20: ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका की बारी, वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी सीरीज, जानें शेड्यूल


टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए आखिरी सीरीज
टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके अलावा तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे, लेकिन सबकी नजर टी20 सीरीज पर होगी। अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। उसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भारत के पास यह आखिरी सीरीज है।

ये भी पढ़ें: IND vs SA: दीपक हुड्डा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर, श्रेयस और शाहबाज की टीम में एंट्री

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, शाहबाज अहमद, अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed