फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Dream11 Prediction: India vs South Africa Playing 11 Captain Vice Captain Players List

IND vs SA Playing 11: टी20 सीरीज अपने नाम करने उतरेगा भारत, बुमराह की होगी वापसी; संजू सैमसन का खेलना तय?

Thu, 18 Dec 2025 03:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 18 Dec 2025 03:38 PM IST
सार

IND vs SA Playing 11 Today Match : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी20 मुकाबला शुक्रवार को होगा। शुभमन गिल का इस मैच में खेलना तय नहीं है, ऐसे में टीम प्रबंधन संजू सैमसन को एकादश में शामिल कर सकता है।

विज्ञापन
IND vs SA Dream11 Prediction: India vs South Africa Playing 11 Captain Vice Captain Players List
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे चल रही है। भारत के पास वनडे के बाद टी20 सीरीज जीतने का भी अच्छा अवसर है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा मुकाबला कोहरे के कारण रद्द हो गया था। 
विज्ञापन
Trending Videos

कप्तान सूर्यकुमार की फॉर्म चिंता का विषय
यह सुनिश्चित है कि भारत अब इस सीरीज को हार नहीं सकता है जो मुख्य कोच गौतम गंभीर के लिए राहत की बात होनी चाहिए क्योंकि टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। कुछ समय पहले तक विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रहे सूर्यकुमार की फॉर्म भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने टी20 में इस साल 20 मैचों में 18 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं बनाया। इस दौरान उन्होंने 14.20 के औसत से 213 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल का खेलना संदिग्ध
दूसरी तरफ, उपकप्तान शुभमन गिल पिछले मैच में अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे जिससे उनका अंतिम मैच में खेलना संदिग्ध है। भारतीय टीम किसी तरह का जोखिम लेना उचित नहीं समझेगी क्योंकि उसके पास शीर्ष क्रम में संजू सैमसन के रूप में एक अच्छा विकल्प मौजूद है। सैमसन निचले क्रम में बल्लेबाजी के लिए कभी भी सही विकल्प नहीं थे। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है जबकि मध्यक्रम में वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इसके अलावा भारतीय टीम संतुलित नजर आती है क्योंकि दोनों ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे अब तक खेले गए तीनों मैचों में अंतिम एकादश में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन

हर्षित को मिलेगा मौका?
तेज गेंदबाजी आक्रमण में अर्शदीप सिंह अपनी लय में आ रहे हैं, जबकि हर्षित राणा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बीच निजी कारणों से तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाने वाले जसप्रीत बुमराह चौथे मैच से पहले टीम से जुड़ गए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह की वापसी के बाद हर्षित को प्लेइंग-11 में मौका मिलता है या नहीं। अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है जो इस सीरीज में भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के लिए चुनौती पेश करेगी।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर , जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवान फेरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, लुंगी एनगिडी, ओटेनिल बार्टमैन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed