फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 4th T20 2022 Series Match Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs South Africa

IND vs SA 4th T20 Live Streaming: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए जीत ही एकमात्र विकल्प, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Thu, 16 Jun 2022 10:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 Jun 2022 10:57 PM IST
सार

अब भारत को सीरीज जीतने के लिए अगले दोनों मैच में जीत दर्ज करनी होगी। कप्तान ऋषभ पंत की टीम इंडिया में धुरंधरों की भरमार है और यह टीम वापसी करने का माद्दा रखती है। ऐसे में चौथा टी-20 बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
IND vs SA 4th T20 2022 Series Match Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs South Africa
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका चौथा टी-20 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। शुक्रवार को होने वाले इस मैच को जीतकर टीम इंडिया सीरीज बराबर करना चाहेगी। पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट से जीत हासिल की। तीसरे टी-20 में टीम इंडिया ने वापसी की और 48 रन से जीत हासिल की। मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। 
विज्ञापन

ऐसे में भारत के लिए चौथा टी-20 मुकाबला करो या मरो वाला मुकाबला है। इस मैच में हार के साथ ही टीम इंडिया टी-20 सीरीज गंवा देगी। इसलिए टीम इंडिया के लिए जीत ही एकमात्र विकल्प होगा। अब भारत को सीरीज जीतने के लिए अगले दोनों मैच में जीत दर्ज करनी होगी। कप्तान ऋषभ पंत की टीम इंडिया में धुरंधरों की भरमार है और यह टीम वापसी करने का माद्दा रखती है। ऐसे में चौथा टी-20 बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी..
विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा मुकाबला?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 17 जून यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का चौथा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेंकी जाएगी।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

मुफ्त में कैसे देख सकते हैं मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच स्टार स्पोर्ट्स के चैनल और हॉटस्टार पर देखा जा सकता है, लेकिन दोनों माध्यमों में आपको पैसा देना पड़ता है। अगर आपके घर में डीडी फ्री डिश है तो आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। 

टीमें इस प्रकार हैं

भारत: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रसी वान डर डुसेन, मार्को यानसेन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed