IND Inning
0/0 ( ov)
Target: 181
Innings Break : IND need 181 runs in 20 remaining overs
{"_id":"61d3e479004dc222a118264f","slug":"ind-vs-sa-2nd-test-shreyas-iyer-and-karun-nair-career-comparison","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: क्या श्रेयस अय्यर के साथ भी हो रहा करुण नायर जैसा बर्ताव, जानें क्या हुआ नायर के साथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: क्या श्रेयस अय्यर के साथ भी हो रहा करुण नायर जैसा बर्ताव, जानें क्या हुआ नायर के साथ
Tue, 04 Jan 2022 11:38 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:38 AM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विराट के टीम से बाहर जाने के बाद भी श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं उनका टेस्ट करियर भी करुण नायर की तरह ना हो जाए।
विज्ञापन
करुण नायर और श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच भारतीय कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। उन्हें पीठ में तकलीफ है और उनकी जगह लोकेश राहुल को टीम इंडिया की कप्तानी दी गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में विराट के न रहने पर श्रेयस अय्यर को भारत की टेस्ट टीम में मौका दिया गया था और उन्होंने पहले ही मैच शतक लगाकर शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद उम्मीद लगाई जा रही थी कि उन्हें आगे भी मौके मिलते रहेंगे। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि अय्यर का करियर भी करुण नायर की तरह हो सकता है।
अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में विराट के टीम से बाहर जाने के बाद अय्यर की बजाय हनुमा विहारी को टीम में शामिल किया गया। विहारी लंबे समय से भारतीय टीम में बने रहे हैं। उन्होंने कई अच्छी पारियां भी खेली हैं, लेकिन वो चौथे नंबर पर बल्लेबाजी नहीं करते हैं। वहीं श्रेयस की फॉम बहुत बेहतरीन है और वो इस मैच में भी कमाल कर सकते थे, लेकिन उनको मौका नहीं दिया गया।
वनडे में भी नहीं मिले ज्यादा मौके
श्रेयस अय्यर लंबे समय से भारत की वनडे टीम में दावेदारी पेश कर रहे हैं। उन्हें वनडे और टी-20 टीम में चौथे नंबर पर कई मौके भी दिए गए। इस दौरान उन्होंने कई अच्छी पारियां खेली और चौथे नंबर पर अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके थे। इसी दौरान उनके कंधे में चोट लगी और वो लंबे समय के लिए चोटिल हो गए। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने चौथे नंबर पर कई अच्छी पारियां खेली और अब श्रेयस को वनडे टीम में भी नहीं शामिल किया जा रहा है। अगर उन्हें जल्द ही मौके नहीं दिए गए तो उनका करियर भी करुण नायर की तरह हो सकता है।
विज्ञापन
करुण नायर के साथ क्या हुआ था
साल 2016 में इंग्लैंड और भारत के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में अजिंक्य रहाणे के न रहने पर करुण नायर को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया था। इस मैच में करुण नायर ने नाबाद 303 रन बनाए थे और की जीत तय की थी। इसके बाद अगले मैच में रहाणे वापस लौटे और नायर को टीम से बाहर कर दिया गया। लगभग तीन महीने बाद नायर को फिर से भारतीय टीम में शामिल किया गया, लेकिन वो तब तक अपनी लय खो चुके थे। इसके बाद उन्होंने पांच पारियों में 54 रन बनाए और अब भारत की टेस्ट टीम में उनकी वापसी की संभावनाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं।