फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA, 2nd Test: Report and Analysis of 2nd day of johannesburg test between India and south africa Shardul thakur takes 7 wicket

IND vs SA, 2nd Test: भारत के पास दूसरी पारी में 58 रन की बढ़त, रहाणे-पुजारा पर दारोमदार, शार्दुल ने झटके सात विकेट

Tue, 04 Jan 2022 09:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 04 Jan 2022 09:31 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 58 रनों की बढ़त ले ली है

विज्ञापन
IND vs SA, 2nd Test: Report and Analysis of 2nd day of johannesburg test between India and south africa Shardul thakur takes 7 wicket
शार्दुल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 58 रनों की बढ़त ले ली है। चेतेश्वर पुजारा (35*) और अजिंक्य रहाणे (11*) की सबसे अनुभवी भारतीय जोड़ी क्रीज पर है और दोनों के बीच 41 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

विज्ञापन


इससे पहले दिन का खेल शुरू होने पर दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 35 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया जिसके बाद डीन एल्गर (28*) और कीगन पीटरसन (62*) ने मिलकर 53 रन जोड़े और टीम के स्कोर को 88 तक पहुंचाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई। हालांकि शार्दुल ठाकुर 37वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और दक्षिण अफ्रीका को चार ओवर के अंदर तीन बड़े झटके दिए। उन्होंने एल्गर, पीटरसन और डुसेन को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन


शार्दुल ने एक के बाद एक दक्षिण अफ्रीका को झटके देने शुरू किए और कुल सात विकेट अपने नाम किए। उनकी कहर बरपाती गेंदों के सामने मेजबान टीम टिक नहीं सकी और दूसरे दिन नौ विकेट गंवाकर 229 रन पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कीगन पीटरसन (62) और तेम्बा बावुमा (51) ने सर्वाधिक रन बनाए जबकि भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सबसे अधिक सात विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शार्दुल ने 61 रन देकर सात विकेट झटके जो किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा दक्षिण अफ्रीका में बेस्ट स्पेल है। इससे पहले हरभजन सिंह ने 2010/11 में केप टाउन में 120 रन देकर सात विकेट लिए थे।

भारत ने दूसरे पारी में एक बार फिर से निराशाजनक शुरुआत की और उसने 44 रन पर अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। कप्तान राहुल (8) और मयंक अग्रवाल (23) रन बनाकर पवेलियन लौटे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ओलिवियर और जेनसेन ने एक-एक विकेट हासिल किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed