{"_id":"6339bd925a8f59620464a941","slug":"ind-vs-sa-2nd-t20-records-rohit-sharma-kl-rahul-overtook-babar-rizwan-hitman-also-achieved-this-record","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: दूसरे टी20 में रिकॉर्ड की बरसात, रोहित-राहुल ने बाबर-रिजवान को पीछे छोड़ा, हिटमैन के नाम यह उपलब्धि","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: दूसरे टी20 में रिकॉर्ड की बरसात, रोहित-राहुल ने बाबर-रिजवान को पीछे छोड़ा, हिटमैन के नाम यह उपलब्धि
Mon, 03 Oct 2022 08:59 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 03 Oct 2022 08:59 AM IST
सार
भारतीय टीम ने इस मैच में कुल 38 बाउंड्री लगाईं। यह किसी एक टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत द्वारा लगाई गई दूसरी सबसे ज्यादा बाउंड्री है। इससे पहले भारत ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 42 चौके-छक्के लगाए थे।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी-20
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी20 में रिकॉर्ड की बरसात हुई। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 237 रन का स्कोर बनाया। यह टी20 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में इंदौर में 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 260 रन और 2016 में लॉडरहिल में वेस्टइंडीज के खिलाफ चार विकेट पर 244 रन का स्कोर बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, यह टी20 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2015 में वेस्टइंडीज ने जोहानिसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 236 रन बनाए थे। गुवाहाटी में भारत के विशाल स्कोर के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 221 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने 16 रन से मैच जीता और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी-20
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय खिलाड़ियों ने इस मैच में कुल 38 बाउंड्री लगाईं। यह किसी एक टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत द्वारा लगाई गई दूसरी सबसे ज्यादा बाउंड्री है। इससे पहले भारत ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 42 चौके-छक्के लगाए थे। भारत ने इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 25 चौके लगाए। यह एक टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा चौके हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
IND vs SA 2nd T20: गुवाहाटी के मैदान में घुसा सांप, डर गए खिलाड़ी और कुछ मिनटों के लिए रुका मैच, देखें PHOTOS
IND vs SA 2nd T20: गुवाहाटी के मैदान में घुसा सांप, डर गए खिलाड़ी और कुछ मिनटों के लिए रुका मैच, देखें PHOTOS
महंगे साबित हुए दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज
कगिसो रबाडा ने चार ओवर में 57 रन, वेन पार्नेल ने 54 रन, लुंगी एनगिडी ने 49 रन लुटाए। वहीं, एनरिक नॉर्त्जे ने तीन ओवर में 41 और एडेन मार्करम ने एक ओवर में नौ रन लुटाए। सिर्फ केशव महाराज ने बेहतरीन गेंदबाजी की और चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट झटके। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों ने 15 ओवर गेंदबाजी की और कोई भी विकेट नहीं ले पाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहली बार है जब अफ्रीकी तेज गेंदबाजों को 15 ओवर फेंकने के बाद भी कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।
भारत द्वारा एक टी20 में सबसे ज्यादा बाउंड्री
IND vs SA: T20I में सूर्यकुमार के नाम सबसे तेज हजार रन, एक कैलेंडर ईयर में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज
भारत द्वारा एक टी20 में सबसे ज्यादा बाउंड्री
| बाउंड्री | खिलाफ | जगह, साल |
| 42 | श्रीलंका | इंदौर, 2017 |
| 38 | दक्षिण अफ्रीका | गुवाहाटी, 2022 |
| 35 | वेस्टइंडीज | मुंबई, 2019 |
IND vs SA: T20I में सूर्यकुमार के नाम सबसे तेज हजार रन, एक कैलेंडर ईयर में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी-20
- फोटो : अमर उजाला
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। केएल राहुल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े। इस साझेदारी के साथ ही रोहित-राहुल की जोड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई। इन दोनों ने भारत के लिए 36 पारियों में कुल 1809 रन की साझेदारी निभाई है। इस मामले में रोहित-राहुल की जोड़ी ने शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी को पीछे छोड़ा। धवन-रोहित ने 52 टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में 1743 रन की साझेदारी निभाई।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा
यह रोहित और राहुल की टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए 15वीं 50+ रन की साझेदारी रही। इस मामले में इन दोनों ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया। रिजवान और बाबर ने अब तक 14 बार 50+ रन की साझेदारी निभाई है। तीसरे नंबर पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और केविन ओ'ब्रायन की जोड़ी है। इन दोनों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 13 बार 50+ रन की साझेदारी निभाई है।
टी20 में 50+ रन की सबसे ज्यादा साझेदारी करने वाली जोड़ी
IND vs SA 2nd T20: अर्शदीप सिंह ने लुटा दिए 62 रन, बनाया खराब रिकॉर्ड, मिलर-डिकॉक ने बाबर-रिजवान को पीछे छोड़ा
टी20 में 50+ रन की सबसे ज्यादा साझेदारी करने वाली जोड़ी
| जोड़ी | कितनी बार |
|---|---|
| केएल राहुल, रोहित शर्मा | 15 |
| बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान | 14 |
| पॉल स्टर्लिंग, केविन ओ'ब्रायन | 13 |
IND vs SA 2nd T20: अर्शदीप सिंह ने लुटा दिए 62 रन, बनाया खराब रिकॉर्ड, मिलर-डिकॉक ने बाबर-रिजवान को पीछे छोड़ा
रोहित अर्धशतक से चूक गए और 37 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में रोहित ने सात चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, राहुल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय का 20वां अर्धशतक लगाया। वह 28 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में राहुल ने पांच चौके और चार छक्का लगाया। दोनों को केशव महाराज ने आउट किया। इसके बाद मैदान पर सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली का धमाका देखने को मिला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 102 रन जोड़े। सूर्यकुमार 22 गेंदों में 61 रन बनाकर रनआउट हुए। वहीं, कोहली 28 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे।
केएल राहुल
केएल राहुल
रन रेट के मामले में सूर्यकुमार और कोहली की साझेदारी टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए 100+ रन की सबसे तेज साझेदारी है। सूर्या और कोहली ने 42 गेंदों में 102 रन की साझेदारी की। इन दोनों ने 14.57 के रन रेट से रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड राहुल और धोनी की जोड़ी के नाम था। दोनों ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉडरहिल में 49 गेंदों में 107 रन की साझेदारी की थी। तब दोनों ने 13.10 के रन रेट से रन जोड़े थे।
भारत के लिए सबसे तेज 100+ रन की साझेदारी (रन रेट के मामले में)
ANALYSIS: फॉर्म में लौटा भारतीय टॉप ऑर्डर, चारों बल्लेबाज ने 40+ रन बनाए, डेथ ओवर बॉलिंग अब भी चिंता का विषय
भारत के लिए सबसे तेज 100+ रन की साझेदारी (रन रेट के मामले में)
| जोड़ी | रन रेट | साझेदारी | खिलाफ |
|---|---|---|---|
| सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली | 14.57 | 42 गेंद, 102 रन | द.अफ्रीका |
| केएल राहुल, एमएस धोनी | 13.10 | 49 गेंद, 107 रन | वेस्टइंडीज |
| केएल राहुल, रोहित शर्मा | 13.02 | 76 गेंद, 165 रन | श्रीलंका |
ANALYSIS: फॉर्म में लौटा भारतीय टॉप ऑर्डर, चारों बल्लेबाज ने 40+ रन बनाए, डेथ ओवर बॉलिंग अब भी चिंता का विषय
हिटमैन के नाम यह रिकॉर्ड
रोहित शर्मा लीग और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को मिलाकर 400 टी20 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 191 मैच, भारत के लिए 141* मैच, डेक्कन चार्जर्स के लिए 47 मैच, मुंबई के लिए 17 मैच, इंडियंस और इंडिया-ए के लिए दो-दो टी20 मैच खेले हैं।
रोहित शर्मा के टी20 मैच किस टीम के लिए
रोहित शर्मा के टी20 मैच किस टीम के लिए
| टीम | मैच |
|---|---|
| मुंबई इंडियंस | 191 |
| भारत | 141 |
| डेक्कन चार्जर्स | 47 |
| मुंबई | 17 |
| इंडियंस | 2 |
| इंडिया-ए | 2 |