{"_id":"65781c2504e471254608fb4b","slug":"ind-vs-sa-2nd-t20-2023-port-elizabeth-weather-forecast-st-georges-park-stadium-pitch-report-news-in-hindi-2023-12-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA Weather Report : दूसरे टी20 में भी बारिश बन सकती है विलेन! जानें गकेबरहा में कैसा है आज का मौसम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA Weather Report : दूसरे टी20 में भी बारिश बन सकती है विलेन! जानें गकेबरहा में कैसा है आज का मौसम
Tue, 12 Dec 2023 05:50 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 12 Dec 2023 05:50 PM IST
सार
IND vs SA T20 Weather Today Port Elizabeth : डरबन में मैच रद्द होने से आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले सही प्लेइंग कॉम्बिनेश को तलाशने की भारत की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। टीम इंडिया ने पूरी टी20 सीरीज के लिए अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया है।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन में पहला टी20 बारिश से धुल गया था। वहां इतनी बारिश हुई थी कि टॉस भी नहीं हो सका था। अब गकेबरहा में खेला जाने वाले दूसरे टी20 पर भी बारिश का साया मंडरा रहा है। जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका, दोनों ही टीमें अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अभ्यास शुरू करने की कोशिश में जुटी हुई हैं, वहीं बारिश ने इन दोनों टीमों की उम्मीदों पर पानी फेर रखा है। गकेबरहा में दोनों टीमें एक बार फिर दोनों टीमें वह करने में नाकाम हो सकती हैं जिसकी दोनों टीमें तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, गकेबरहा में आज 78 प्रतिशत बारिश की संभावना है। दिन में 84 प्रतिशत और रात में रात में नौ प्रतिशत बारिश की संभावना है। दिन में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना 85 प्रतिशत है, जबकि रात में यह 73 प्रतिशत है। आज पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम के पूर्वानुमान से पता चलता है कि दिन चढ़ने के साथ मौसम में सुधार होगा, लेकिन इससे बारिश के खतरे को दूर नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप से पहले सिर्फ पांच टी20 मैच
डरबन में मैच रद्द होने से आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले सही प्लेइंग कॉम्बिनेश को तलाशने की भारत की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। टीम इंडिया ने पूरी टी20 सीरीज के लिए अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया है। कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। सूर्यकुमार दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम की अगुआई कर रहे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उम्मीद थी कि दक्षिण अफ्रीका की मुश्किल परिस्थितियों में युवाओं को परखने का मौका मिलेगा।

टीम इंडिया को अगले साल होने वाले विश्व कप में प्रवेश करने से पहले केवल पांच टी20 मैच खेलने हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय के बाद भारतीय टीम 2024 विश्व कप से पहले जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच खेलेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर और सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के लिए निश्चित रूप से खेलेंगे।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनिएल बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीजके, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, आंदिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टिन स्टब्स, लिजाड विलियम्स।
भारत: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।