फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 2nd ODI Indian team reputation is at stake know what is the challenge in front of Rahul Dravid and KL Rahul

IND vs SA 2nd ODI: भारतीय टीम की प्रतिष्ठा दांव पर, जानिए राहुल द्रविड़ और केएल राहुल के सामने क्या है चुनौती?

Thu, 20 Jan 2022 03:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल Published by: रोहित राज Updated Thu, 20 Jan 2022 03:04 PM IST
सार

भारतीय और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे पार्ल में शुक्रवार (21 जनवरी) को खेला जाएगा। पहले मैच में टीम की कई कमजोरियां सामने आईं। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान केएल राहुल के सामने उन कमजोरियों को दूर करने की चुनौती है।

विज्ञापन
IND vs SA 2nd ODI Indian team reputation is at stake know what is the challenge in front of Rahul Dravid and KL Rahul
केएल राहुल और राहुल द्रविड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बुधवार (19 जनवरी) को हार गई। अब दूसरा वनडे पार्ल में शुक्रवार (21 जनवरी) को खेला जाएगा। पहले मैच में टीम की कई कमजोरियां सामने आईं। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान केएल राहुल के सामने उन कमजोरियों को दूर करने की चुनौती है। अगर टीम इंडिया पार्ल में दूसरा मैच हार जाती है तो सीरीज भी गंवा देगी। ऐसे में टेस्ट के बाद वनडे सीरीज से भी खाली हाथ ही लौटना होगा।
विज्ञापन


आइए जानते हैं टीम इंडिया के कोच और कप्तान के सामने क्या-क्या चुनौतियां हैं:

IND vs SA 2nd ODI Indian team reputation is at stake know what is the challenge in front of Rahul Dravid and KL Rahul
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया
क्या ओपनिंग जोड़ी में बदलाव की है आवश्यकता?
राहुल और शिखर धवन ने पहले मैच में पारी की शुरुआत की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की। राहुल सिर्फ 12 रन ही बना सके। पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में राहुल ने ओपनिंग नहीं की थी। वे मध्यक्रम में सफल रहे थे। उन्होंने एक अर्धशतक और एक शतक लगाया था। ऐसे में राहुल के पास मध्यक्रम में लौटने का विकल्प है। घरेलू टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान राहुल इस पर एक बार जरूर विचार करेंगे।

मध्यक्रम को कैसे करें ठीक?
मध्यक्रम में चौथे और पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर हैं। राहुल अगर इसमें आते हैं तो पंत छठे नंबर पर मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी उठा सकते हैं। टीम इंडिया एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है। पहले मैच में वेंकटेश अय्यर ने गेंदबाजी भी नहीं की थी। ऐसे में चौथे क्रम पर श्रेयस अय्यर, पांचवें पर राहुल और छठे पर पंत खेल सकते हैं। इससे टीम का मध्यक्रम मजबूत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA 2nd ODI Indian team reputation is at stake know what is the challenge in front of Rahul Dravid and KL Rahul
ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
लगातार तीन टेस्ट खेलने वाले ऋषभ पंत को आराम की जरूरत?
ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका दौरे पर लगातार मैच खेल रहे हैं। उन्होंने तीन टेस्ट की छह पारियों में बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी की है। पंत को देखकर ऐसा लगता है कि वे थके हुए हैं। बायो-बबल में रखकर लगातार क्रिकेट खेलना आसान नहीं है। अब सवाल उठता है कि क्या उनको आराम की जरूरत है? अगर पंत को आराम दिया जाता है तो उनके स्थान पर ईशान किशन को आजमाया जा सकता है। किशन ने भारत के लिए अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

IND vs SA 2nd ODI Indian team reputation is at stake know what is the challenge in front of Rahul Dravid and KL Rahul
भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर के साथ ही खेलें या दीपक चाहर को टीम में रखें?
भुवनेश्वर कुमार चोट के बाद अपने लय में नहीं दिख रहे हैं। यह अनुभवी गेंदबाज पिछले तीन अंतरराष्ट्रीय मैचों में सिर्फ एक ही विकेट ले सका है। वहीं, दो लिस्ट-ए मैचों में उत्तर प्रदेश के लिए दो ही विकेट हासिल कर सके हैं। ऐसे में क्या राहुल द्रविड़ और केएल राहुल भुवनेश्वर की जगह दीपक चाहर को आजमाने पर विचार कर सकते हैं। दीपक शुरुआती ओवरों में स्विंग हासिल कर टीम को सफलता दिलाने में माहिर हैं।

फील्डिंग में कैसे हो सुधार?
टेस्ट सीरीज से लेकर वनडे सीरीज के पहले मुकाबले तक भारत की एक बड़ी कमजोरी फील्डिंग रही है। टीम इंडिया के खिलाड़ी लगातार कैच टपका रहे हैं और फील्ड में एक्स्ट्रा रन भी दे रहे हैं। भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप को इस पर काम करने की आवश्यकता है। आर श्रीधर के समय भारत की मजबूती उसकी फील्डिंग थी।

IND vs SA 2nd ODI Indian team reputation is at stake know what is the challenge in front of Rahul Dravid and KL Rahul
तेम्बा बावुमा और रसी वान डर डुसेन - फोटो : सोशल मीडिया
तेम्बा बावुमा और रसी वान डर डुसेन से कैसे निपटा जाए?
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा और मध्यक्रम के नए स्टार रसी वान डर डुसेन ने टीम इंडिया को लगातार परेशान किया है। टेस्ट सीरीज में भी दोनों टिककर खेलने में सफल रहे थे। पहले वनडे में दोनों ने 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की थी। वे अफ्रीकी बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी है। भारतीय गेंदबाजों को इनके खिलाफ बेहतर योजना के साथ मैदान पर आना होगा। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो दोनों अफ्रीकी टीम को सीरीज भी जीता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed