फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st Test Virat Kohli surpasses Mohammad Azharuddin big Indian record in Test cricket during Centurion Test

IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में विराट कोहली ने मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास, मोहम्मद अजहरुद्दीन के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ा

Sun, 26 Dec 2021 04:17 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 26 Dec 2021 04:17 PM IST
सार

सेचुरियन टेस्ट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। लंच के समय तक भारत ने बिना विकेट खोए 83 रन बना लिए। इस मैच में विराट कोहली ने मैदान पर उतरते ही एक अनूठा कीर्तिमान रचा। 

विज्ञापन
IND vs SA 1st Test Virat Kohli surpasses Mohammad Azharuddin big Indian record in Test cricket during Centurion Test
विराट कोहली - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने सेंचुरियन टेस्ट में उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। उन्होंने यह कीर्तिमान टेस्ट मैच में बगैर कोई गेंद खेले हासिल किया। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज से सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। 
विज्ञापन


विराट टेस्ट में सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ओवरकास्ट कंडीशन्स में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बैटिेंग करने का फैसला किया। सुपर स्पोर्ट्स पार्क पर जैसे ही विराट ने टॉस जीता तो वह भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा टॉस जीतने वाले कप्तान बन गए। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट ने अपनी कप्तानी में 30वीं बार टॉस जीता। किंग कोहली ने इससे पहले जो 29 टॉस जीते थे उनमें भारत 23 मुकाबले जीतने में सफल रहा।  
विज्ञापन


पांच गेंदबाजों के साथ उतरा भारत

सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत पांच गेंदबाजों के साथ उतरा है। वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया में पांच बल्लेबाज शामिल हैं। भारतीय कप्तान ने पूर्व उपकप्तान अंजिक्य रहाणे को श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी के आगे तरजीह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बगैर विकेट खोए भारत ने लंच तक बनाए 83 रन

सेंचुरियन में खेले जा रहे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने शानदार शुरुआत की। पारी का आगाज करने आए मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने दमदार बैटिेंग करते हुए 83 रन की साझेदारी की। इस दौरान मयंक ऩे आक्रामक रुख अपनाया और वह 46 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि उनके जोड़ीदार दूसरे छोर पर 29 रन बनाकर डटे हैं। इन दोनों बल्लेबाजो ने 84-84 गेंदों का सामना किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed