फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st Test Day 3 KL Rahul and Ajinkya rahane will play big inning

IND vs SA 1st Test Day 3: तीसरे दिन राहुल-रहाणे को खेलनी होगी बड़ी पारी, भारत बनाना चाहेगा 450 का स्कोर

Tue, 28 Dec 2021 12:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 12:11 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में तीसरे दिन केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे को बड़ी पारी खेलनी होगी। पहली पारी में 450 रन के करीब बनाना चाहेगा ताकि अफ्रीका को फॉलोऑन देकर आउट कर सके। 

विज्ञापन
IND vs SA 1st Test Day 3 KL Rahul and Ajinkya rahane will play big inning
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट का दूसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और इस वजह से इस मैच के ड्रॉ होने की संभावना बढ़ गई है। ऐसे में भारत पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाकर अफ्रीका को दो बार आउट करने की कोशिश करेगा। भारत मैच के तीसरे दिन 450 के करीब स्कोर बनाना चाहेगा। इस मैच में टीम इंडिया के पास जीत हासिल करने का अच्छा मौका है क्योंकि भारत को अच्छी शुरुआत मिली है। अफ्रीका में भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब है। इसलिए कोहली की इस बार यहां जीत हासिल करना चाहेगी।
विज्ञापन


सेंचुरियन के मैदान पर भारत ने अब तक सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं और दोनों में उसे बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया था और अब टीम इंडिया अच्छी स्थिति में है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ी हर हाल में यह मैच जीतना चाहेंगे। 
विज्ञापन


क्या होगी भारत की रणनीति
सेंचुरियन में दूसरे दिन भले ही बारिश हुई हो, लेकिन तीसरे और चौथे दिन पूरा खेल होने की उम्मीद है। ऐसे में टीम इंडिया के पास यह मैच जीतने के लिए तीन दिन हैं। हालांकि पांचवें दिन भी बारिश की संभावना है। ऐसे में भारत चाहेगा कि पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाकर अफ्रीका को सस्ते में आउट किया जाए। पहली पारी में लीड मिलने के बाद भारत अफ्रीका को फॉलोऑन दे सकता है और दूसरी बार आउट करके मैच जीत सकता है। अगर अफ्रीका फॉलोऑन टाल जाती है तो टीम इंडिया तेजी से रन बनाकर उसे 300 के करीब का लक्ष्य देकर आउट करना चाहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक स्थिति यह भी हो सकती है कि अफ्रीका फॉलोऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में अच्छी बल्लेबाजी कर जाए और भारत को चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करना पड़े। अगर भारत को  बड़ा लक्ष्य नहीं मिलता है तो आसानी से मैच जीत जाएगा। बड़ा लक्ष्य मिलने पर भी मयंक अग्रवाल से लेकर लोकेश राहुल, विराट कोहली और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी तेजी से रन बनाने में भी माहिर हैं। वहीं पुजारा और रहाणे को एक छोर से विकेट बचाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। 


पंत और पुजारा की जोड़ी आएगी काम
अगर भारत को चौथी पारी में बड़ा लक्ष्य मिलता है तो पुजारा और पंत की जोड़ी काम आएगी। ये दोनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा कर चुके हैं। पहले पुजारा क्रीज में खड़े रहकर सिर्फ गेंद खेलते हैं और विपक्षी बल्लेबाजों को थकाते हैं ताकि भारत के ऊपर से हार का खतरा टल जाए। इसके बाद पंत ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर भारत को मैच जिता देते हैं। अफ्रीका के खिलाफ भी यह रणनीति अपनाई जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed