VIDEO: दक्षिण अफ्रीका ने 18 मिनट के अंदर गंवाए पांच विकेट, 11 सेकंड में देखें कैसे धराशाई हुई अफ्रीकी टीम
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बुमराह चोटिल हैं और इस वजह से उन्हें आराम दिया गया। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया था। ऐसे में रोहित ने अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर को प्लेइंग-11 में मौका दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ये सभी विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों को मिले। गौर करने वाली बात यह है कि इस मैच में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसा भारत का कोई भी मुख्य तेज गेंदबाज नहीं खेल रहा था। इसके बावजूद भारतीय टीम शुरुआत में दबाव बनाने में कामयाब रही।
5 wickets summed up in 11 seconds. Watch it here 👇👇
— BCCI (@BCCI) September 28, 2022
Don’t miss the LIVE coverage of the #INDvSA match on @StarSportsIndia pic.twitter.com/jYeogZoqfD
हालांकि, जल्दी पांच विकेट गिरने के बावजूद भारतीय गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका की टीम को ऑलआउट नहीं कर सके। अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। केशव महाराज ने 41 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं, एडेन मार्करम े 25 रन और वेन पार्नेल ने 24 रन की पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप ने तीन और दीपक चाहर-हर्षल पटेल ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा अक्षर पटेल को एक विकेट मिला।