फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Dream11 Prediction Today India vs South Africa Playing XI Captain and Players List News

IND vs SA Playing 11: भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

Sun, 10 Dec 2023 08:32 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 10 Dec 2023 08:32 AM IST
सार

India vs South Africa T20 Playing 11 Prediction: जनवरी के मध्य में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका सीरीज भारत के लिए अंतिम बड़ी अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज होगी।

विज्ञापन
IND vs SA Dream11 Prediction Today India vs South Africa Playing XI Captain and Players List News
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत की युवा ब्रिगेड की रविवार से यहां शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर कड़ी परीक्षा होगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम ने वनडे विश्वकप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने घर में टी-20 सीरीज 4-1 से जीती थी। अब युवा टीम लगातार दूसरी टी-20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। चोटिल कप्तान हार्दिक पांड्या आईपीएल शुरू होने तक बाहर हैं और मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ब्रेक पर हैं। इसके अलावा जून में होने वाले टी-20 विश्वकप से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा के टी-20 भविष्य को लेकर स्पष्टता नहीं है तो कोई भी दक्षिण अफ्रीका में टीम की सफलता या विफलता के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह पाएगा। 
विज्ञापन


टी-20 विश्वकप के लिए भारत की कोर टीम को लेकर स्थिति आईपीएल के एक महीने बाद ही स्पष्ट हो पाएगी क्योंकि उस समय खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस चयन का मानंदड रहेगा। जनवरी के मध्य में अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका सीरीज भारत के लिए अंतिम बड़ी अंतरराष्ट्रीय टी-20 सीरीज होगी।
विज्ञापन


श्रेयस, मुकेश, ईशान तीनों टीमों में शामिल
भारत टी-20 सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों को लेकर गया है और इनमें से केवल तीन श्रेयस अय्यर, मुकेश कुमार और ईशान किशन 50 ओवर प्रारूप का भी हिस्सा हैं। लेकिन टीम के सामने कई मुश्किल मुद्दे होंगे जिसमें सलामी बल्लेबाज और तीसरे नंबर के बल्लेबाज को पिछले टी-20 विश्वकप में भारत के लिए अभिशाप रही रक्षात्मक होने की प्रवृति को बदलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋतुराज को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज
यशस्वी पहले ही दिखा चुके हैं कि वह किस आक्रामक स्तर की बल्लेबाजी करते हैं और शुभमन गिल अब सभी प्रारूपों में पहली पसंद बन गए हैं, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ को भी नजरअंदाज करना मुश्किल होगा। समस्या यही है कि अगर जायसवाल, गिल और गायकवाड़ की तिकड़ी बल्लेबाजी करती है तो ईशान किशन चौथे नंबर के बाद ज्यादा अच्छे विकल्प नहीं हैं। और चौथे नंबर पर भारत के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज और कप्तान सूर्यकुमार मौजूद हैं।

ईशान को जितेश से मिलेगी चुनौती
फिर विकेटकीपर की जगह पर किशन को जितेश शर्मा से कड़ी चुनौती मिलेगी क्योंकि वह छठे नंबर पर ‘फिनिशर’ के तौर पर बेहतर होते दिख रहे हैं। पांचवें नंबर का स्थान है जहां श्रेयस अय्यर को मार्को जेनसेन, जेराल्ड कोएत्जी और एंडिले फेलुकवायो की शॉर्ट पिच गेंदों से चुनौती मिलने की उम्मीद है। अगर ईशान को शामिल करते हैं तो जितेश को मौका नहीं मिलेगा क्योंकि दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और ऐसे में रिंकू सिंह को अंतिम एकादश में जगह दी जाएगी। ऋतुराज, जायसवाल, रिंकू और जितेश जैसे खिलाड़ियों के लिए किंग्समीड पर अतिरिक्त उछाल अलग तरह की चुनौती पेश करेगा।

गेंदबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं क्लासेन, मिलर, मार्करम
दक्षिण अफ्रीका के मुख्य तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को आराम दिया है, जबकि एनरिक नोर्त्जे और लुंगी एन्गिडी चोटिल हैं, लेकिन टीम अपने मैदान पर काफी मजबूत होगी। ऑस्ट्रेलिया ने ज्यादातर मैचों में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को चुनौती दी, लेकिन दक्षिण अफ्रीका में लेंथ का महत्व दोगुना हो जाएगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम में क्विंटन डिकॉक नहीं होंगे, लेकिन हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, कप्तान एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स और मैथ्यू ब्रीट्जस्के भारतीय गेंदबाजों को मुश्किल में डाल सकते हैं। रविंद्र जडेजा इस सीरीज में उपकप्तान हैं और उनके सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने की उम्मीद है। दूसरे स्पिनर निश्चित रूप से ‘गुगली’ विशेषज्ञ रवि बिश्नोई होंगे जो अब दुनिया के नंबर एक टी-20 स्पिनर हैं। दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार तीन तेज गेंदबाजी विकल्प होने की उम्मीद है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीकाः रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी।


भारतः यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed