फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA 1st ODI Virat Kohli surpasses Sachin Tendulkar to have most away runs in ODI cricket for India

IND vs SA 1st ODI: विराट कोहली ने तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड, गांगुली-द्रविड़ को भी छोड़ा पीछे

Wed, 19 Jan 2022 09:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पार्ल Published by: रोहित राज Updated Wed, 19 Jan 2022 09:41 PM IST
सार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने एक खास उपलब्धि कर ली है।

विज्ञापन
IND vs SA 1st ODI Virat Kohli surpasses Sachin Tendulkar to have most away runs in ODI cricket for India
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने एक खास उपलब्धि कर ली है। वे वनडे में विदेशी मैदानों पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सचिन ने 147 मैच की 146 पारियों में 5065 रन विदेशी मैदान पर बनाए थे। इस दौरान तेंदुलकर के बल्ले से 12 शतक और 24 अर्धशतक निकले थे। उनका औसत 37.24 और स्ट्राइक रेट 81.73 का रहा है। सचिन का विदेश में उच्चतम स्कोर नाबाद 160 रन है। कोहली ने तेंदुलकर के मुकाबले 39 वनडे कम खेले हैं। उन्होंने 108 मैचों में ही विदेश में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


विदेश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज (वनडे)
खिलाड़ी मैच रन
विराट कोहली 108 5108
सचिन तेंदुलकर 147 5065
महेंद्र सिंह धोनी 145 4520
राहुल द्रविड़ 117 3998
सौरव गांगुली 100 3468

कोहली ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के अलावा पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ को भी पीछे छोड़ दिया है। वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दोनों दिग्गजों से आगे निकल गए हैं। द्रविड़ से आगे निकलने के लिए उन्हें 23 और गांगुली से आगे निकलने के लिए 27 रन बनाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी देश मैच रन
सचिन तेंदुलकर भारत 57 2001
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 48 1879
कुमार संगकारा श्रीलंका 44 1789
स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया 47 1581
शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज 39 1559
विराट कोहली भारत 28 1338
सौरव गांगुली भारत 29 1313
राहुल द्रविड़ भारत 36 1309

कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में खेले गए पहले वनडे में 51 रनों की पारी खेली। उन्होंने 63 गेंदों का सामना किया। इस दौरान विराट के बल्ले से तीन चौके लगे। वनडे में उनका यह 63वां अर्धशतक है। शानदार बल्लेबाजी करने के बावजूद कोहली शतक नहीं लगा सके। उन्होंने अपना पिछला शतक 22 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed