फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK, WC 2023: Last chance to buy tickets for India-Pakistan match, sales will start on this site

IND vs PAK, WC 2023: भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट खरीदने का आखिरी मौका, चंद घंटे बाद इस साइट पर शुरू होगी बिक्री

Wed, 11 Oct 2023 02:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 11 Oct 2023 02:13 PM IST
सार

इस मैच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 14 हजार अतिरिक्त टिकट निकालने का फैसला लिया था। अब बीसीसीआई टिकटों की बिक्री की तारीख और समय का एलान कर दिया है।

विज्ञापन
IND vs PAK, WC 2023: Last chance to buy tickets for India-Pakistan match, sales will start on this site
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला 14 अक्तूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 14 हजार अतिरिक्त टिकट निकालने का फैसला लिया था। अब बीसीसीआई टिकटों की बिक्री की तारीख और समय का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने पोस्ट कर क्या लिखा?

बीसीसीआई ने एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'भारत के दो बहुप्रतीक्षित आगामी मैचों के लिए अपने टिकट प्राप्त करें। अहमदाबाद में पाकिस्तान और और पुणे बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के लीग मैचों के टिकट आज लाइव होंगे। आज रात आठ बजे से आप टिकट खरीद सकते हैं।' बीसीसीआई ने साथ ही साइट की लिंक भी दी है, जिस पर क्लिक कर फैंस टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

बीसीसीआई ने 14 हजार टिकट निकालने की घोषणा की थी

IND vs PAK, WC 2023: Last chance to buy tickets for India-Pakistan match, sales will start on this site
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मैच की लोकप्रियता ने बीसीसीआई को 14,000 अतिरिक्त टिकट जारी करने के लिए मजबूर कर दिया था। भारत और पाकिस्तान अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगे। इस मुकाबले के लिए टिकटों की मांग बहुत ज्यादा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम के खचाखच भरे रहने की उम्मीद है क्योंकि दोनों प्रतिद्वंद्वी कोलकाता में 2016 विश्व टी20 मुकाबले के बाद भारत में एक-दूसरे से भिड़ेंगे, जिसे मेजबान टीम ने जीता था।
विज्ञापन

पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश से मुकाबला

भारत और बांग्लादेश के बीच 19 अक्तूबर को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस विश्व कप में लीग राउंड के अपने नौ मैच नौ अलग-अलग मैदानों पर खेलेगी। भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया था। इसके बाद बुधवार को उसका मुकाबला अफगानिस्तान से जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed