फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Virat Kohli lost his wicket while trying to touch fourth stump ball, Shaheen Afridi; Asia Cup 2023

IND vs PAK: चौथे स्टंप की गेंद को छूने की कोशिश में फिर विकेट गंवा बैठे विराट कोहली, अफरीदी ने भेजा पवेलियन

Sat, 02 Sep 2023 10:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Sep 2023 10:00 PM IST
सार

अफरीदी ने चौथे स्टंप पर गेंद फेंकी जिसपर शॉट लगाने के चक्कर में वह बोल्ड हो गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट पर जा टकराई। आउट होने के बाद विराट काफी निराश नजर आए।

विज्ञापन
IND vs PAK: Virat Kohli lost his wicket while trying to touch fourth stump ball, Shaheen Afridi; Asia Cup 2023
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच पल्लेकल स्टेडियम में एशिया कप का महामुकाबला खेला गया। इस मैच में शाहीन अफरीदी ने टीम इंडिया को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को पवेलियन भेजा। कोहली 2022 टी20 विश्व कप वाला करिश्मा नहीं दोहरा सके। 2022 टी20 विश्व कप में कोहली ने अकेले दम पर भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाई थी। हालांकि, इस मैच में वह सस्ते में निपट गए। कोहली सात गेंदों में चार रन बना सके। अफरीदी ने कोहली को बोल्ड किया।
विज्ञापन

अफरीदी ने चौथे स्टंप पर गेंद फेंकी जिसपर शॉट लगाने के चक्कर में वह बोल्ड हो गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेट पर जा टकराई। आउट होने के बाद विराट काफी निराश नजर आए। चौथे स्टंप पर गेंद को छेड़ने के चक्कर में उनका आउट होने कोई नया नहीं है। वह कई बार इसी तरह से आउट हो चुके हैं। 2019 के नवंबर से 2022 एशिया कप तक विराट शतक लगाने के लिए जूझ रहे थे। तब वह कई बार इसी तरीके से पवेलियन लौटे थे। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी अफरीदी ने उनकी इस कमजोरी का फायदा उठाया। 

Image
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पिछले कुछ वर्षों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी विराट कोहली जूझते दिखे हैं। 2021 से लेकर अब तक वनडे में कोहली ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ 98 गेंदें खेली हैं। इस दौरान उन्होंने 87 रन बनाए हैं। उनका औसत 21.75 का और स्ट्राइक रेट 88.77 का रहा है। 2021 से लेकर अब तक वनडे में विराट बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ चार बार आउट हो चुके हैं। 
विज्ञापन

रोहित कोहली के आउट होने से भारतीय टीम परेशानी में आ गई। रोहित शर्मा 11 रन बना सके थे। इन दोनों के अलावा शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का बल्ला भी नहीं चला। शुभमन 10 रन बनाकर हारिस रऊफ की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। वहीं, श्रेयस 14  रन बनाकर हारिस रऊफ की गेंद पर फखर जमान को कैच थमा बैठे। कोहली के आउट होने पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और कमेंटेटर वकार यूनुस ने उनका मजाक भी उड़ाया था। वकार ने कमेंट्री के दौरान कहा- अब आप अपने आउट होने को रिप्ले में देखिएगा। आप पवेलियन लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed