फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Virat Kohli also under pressure before India vs Pakistan Travelled Dubai by car

IND vs PAK: विराट कोहली पर भी पाकिस्तान से मैच का दबाव! दुबई घूमने निकले, शेयर की सेल्फी

Fri, 26 Aug 2022 11:22 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Fri, 26 Aug 2022 11:22 PM IST
सार

विराट लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं। वह अच्छी शुरुआत तो करते हैं, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे हैं। उनके ऊपर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने का दबाव है।

विज्ञापन
IND vs PAK Virat Kohli also under pressure before India vs Pakistan Travelled Dubai by car
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। क्रिकेट के मैदान पर जब भी ये दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलती है तो खिलाड़ियों पर बहुत दबाव होता है। इससे दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी अलग नहीं हैं। दबावमुक्त होने के लिए कोहली ने शुक्रवार को कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी एक सेल्फी शेयर की। उन्होंने फोटो के साथ लिखा,  ''एक ड्राइव और कुछ सामान्य स्थिति! हां प्लीज।'' विराट लंबे समय से फॉर्म में नहीं हैं। वह अच्छी शुरुआत तो करते हैं, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे हैं। उनके ऊपर पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलने का दबाव है।
विज्ञापन




दस माह बाद 28 अगस्त को दुबई में एशिया कप में दोनों देश आमने-सामने होंगे। इससे पहले दोनों इसी मैदान पर 24 अक्तूबर 2021 में टी-20 विश्वकप में खेले थे, जिसमें पाकिस्तान को 10 विकेट से जीत मिली थी। उस मैच में कोहली ने अर्धशतक लगाया था। वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में लगातार तीसरा अर्धशतक लगाना चाहेंगे। उन्होंने 2016 में भी एक अर्धशतक लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली के फॉर्म पर गांगुली का बयान
भारत-पाकिस्तान मैच में दबाव को लेकर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि इस मुकाबले में हमेशा दबाव होता है। गांगुली ने कहा, ''भारत और पाकिस्तान के मैच अलग हैं। इन मैचों में अतिरिक्त दबाव होता है। रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली जानते हैं कि दबाव को कैसे संभालना है। कोई कम या ज्यादा नहीं है। टी20 में कुछ भी संभव है।''


गांगुली ने सिर्फ इस मैच को लेकर ही नहीं बल्कि पूर्व कप्तान विराट कोहली के फॉर्म को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ''विराट कोहली एक बड़े खिलाड़ी हैं, जो लंबे समय से खेल रहे हैं। उनका रन बनाने का एक अलग अंदाज है। ऐसा नहीं है कि कोई बड़ा खिलाड़ी इतने लंबे समय तक स्कोर नहीं करता। कोहली को टीम के साथ-साथ खुद के लिए भी रन बनाने होंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed