फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20I Asia cup 2022 Wasim Akram reacted to the comparison of Babar Azam with Virat Kohli

IND vs PAK: विराट से बाबर आजम की तुलना पर अकरम ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अभी वह कोहली के बराबर नहीं

Tue, 23 Aug 2022 04:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 23 Aug 2022 04:08 PM IST
सार

एशिया कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से है। कोहली ब्रेक के बाद वापसी करने के लिए तैयार है। उन्होंने अपना पिछला शतक नवंबर 2019 में लगाया था। तब विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में शतक लगाया था।

विज्ञापन
IND vs PAK T20I Asia cup 2022 Wasim Akram reacted to the comparison of Babar Azam with Virat Kohli
बाबर आजम और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में रविवार (28 अगस्त) को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है। उससे पहले दोनों देशों के क्रिकेट एक्सपर्ट और पूर्व खिलाड़ियों ने बयानबाजी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा चर्चा भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की हो रही है। बाबर ने बहुत कम समय में अपना नाम कमा लिया है और उनकी तुलना कोहली से होती है, लेकिन इससे पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकमर इत्तेफाक नहीं रखते हैं। अकरम का मानना है कि कोहली महान खिलाड़ियों में से एक हैं और उनसे बाबर की तुलना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन


विराट पिछले दो वर्षों में रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन दिग्गज वसीम अकरम को लगता है कि भारत के पूर्व कप्तान सर्वकालिक महानों में से एक हैं और बाबर आजम की उनके साथ तुलना नहीं करनी चाहिए। बाबर अभी विराट के बराबर नहीं पहुंचे हैं। कोहली ब्रेक के बाद वापसी करने के लिए तैयार है। उन्होंने अपना पिछला शतक नवंबर 2019 में लगाया था। तब विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में शतक लगाया था।
विज्ञापन

IND vs PAK T20I Asia cup 2022 Wasim Akram reacted to the comparison of Babar Azam with Virat Kohli
वसीम अकरम - फोटो : सोशल मीडिया
'कोहली की आलोचना अनावश्यक'
अकरम ने कहा, ''मुझे सबसे पहले यह कहना है कि कोहली के खिलाफ भारतीय प्रशंसकों की आलोचना अनावश्यक है। वह न केवल इस युग के महानतम में से एक हैं, बल्कि अभी भी वह खेलने के लिए उपयुक्त हैं। मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों में उनका नाम है। जैसा कि लोग कहते कि क्लास हमेशा रहता है तो कोहली के साथ भी वही बात है। उम्मीद है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ फॉर्म में वापस नहीं आएंगे, लेकिन इस टूर्नामेंट में जरूर वापसी करेंगे।''

पहले भी होती थी खिलाड़ियों की तुलना: अकरम
अकरम ने आगे कहा, ''जहां तक बाबर और विराट की तुलना की बात है तो यह स्वभाविक है। जब हमलोग खेलते थे तो लोग इंजमाम उल हक, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर की तुलना करते थे। उनसे पहले सुनील गावस्कर, जावेद मियांदाद, गुंडप्पा विश्वनाथ और जहीर अब्बास में तुलना होती थी। बाबर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास सही तकनीक है। वह रनों का भूखा है और फिट है। वह अभी भी एक युवा कप्तान है, लेकिन बहुत तेजी से सीख रहा है। हालांकि, विराट के साथ तुलना करना जल्दबाजी होगी।"

IND vs PAK T20I Asia cup 2022 Wasim Akram reacted to the comparison of Babar Azam with Virat Kohli
विराट कोहली और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
'सही रास्ते पर हैं बाबर'
अकरम ने आगे कहा, "बाबर जहां विराट कोहली हैं, वहां पहुंचने के लिए सही रास्ते पर हैं, लेकिन इस समय उनसे उनकी तुलना करना जल्दबाजी होगी। बाबर आधुनिक महान खिलाड़ियों में से एक बनने के लिए बिल्कुल सही रास्ते पर हैं।" 

एक ही ग्रुप में भारत और पाकिस्तान
27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा। इन दोनों टीमों को ग्रुप ए में रखा गया है। ग्रुप ए में कुल तीन टीमें हैं, भारत और पाकिस्तान के अलावा क्लालिफायर राउंड में जीतने वाली टीम इस ग्रुप में जगह बनाएगी। श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है। इस टूर्नामेंट में 27 अगस्त से 11 सितंबर के बीच कुल 13 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

IND vs PAK T20I Asia cup 2022 Wasim Akram reacted to the comparison of Babar Azam with Virat Kohli
टी-20 विश्व कप के दौरान विराट कोहली, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान। रिजर्व खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, उस्मान कादिर, फखर जमान, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed