फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK New York Weather Nassau County Pitch Report India vs Pakistan t20 World Cup News in Hindi

IND vs PAK Weather Report : भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में बारिश ने डाला खलल, देखें कैसा रहेगा आगे का मौसम

Sun, 09 Jun 2024 07:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 09 Jun 2024 07:39 PM IST
सार

IND vs PAK Weather New York Nassau Stadium Report : न्यूयॉर्क क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक का गवाह बनने के लिए तैयार है। भारत और पाकिस्तान, दोनों ही टीमें जीत हासिल कर अपने टी20 विश्व कप अभियान को मजबूत तरीके से आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

विज्ञापन
IND vs PAK New York Weather Nassau County Pitch Report India vs Pakistan t20 World Cup News in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। फैंस बेसब्री से इस मुकाबले का इंतजार कर रहे थे और वह दिन आ चुका है। ग्रुप ए के इस मैच में जीतने वाली टीम की स्थिति मजबूत हो जाएगी। भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पांच जून को आयरलैंड को इसी स्थान पर हराया था, जबकि पाकिस्तान को गुरुवार को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सबसे बड़े उलटफेर में से एक में सहमेजबान अमेरिका ने सुपर ओवर में हराकर चौंका दिया था। टूर्नामेंट में अब तक हर मैच पर बारिश का खतरा लगातार मंडराता रहा है। इस मैच में भी बारिश ने खलल डाला है। टॉस से ठीक पहले नासाउ काउंटी में बारिश हुई है। फिलहाल ओवरकास्ट कंडीशन हैं। मैदान को कवर्स से ढका गया है। हालांकि, खिलाड़ी वार्म अप कर रहे हैं। बारिश फिलहाल रुकी हुई है। अंपायर मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

न्यूयॉर्क का मैदान सबसे बड़े मैच के लिए तैयार

न्यूयॉर्क क्रिकेट की दुनिया में सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता में से एक का गवाह बनने के लिए तैयार है। भारत और पाकिस्तान, दोनों ही टीमें जीत हासिल कर अपने टी20 विश्व कप अभियान को मजबूत तरीके से आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। अमेरिका के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग, तीनों ही क्षेत्र में बुरी तरह नाकाम रही थी। इतना ही नहीं कप्तान बाबर आजम भी अपनी रणनीति को लेकर सवालों के घेरे में आए थे। उनके कई फैसले समझ से परे थे। हालांकि, भारतीय टीम पाकिस्तान को बिल्कुर हल्के में नहीं लेना चाहेगी। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क में सुबह 10:30 बजे (न्यूयॉर्क के समय के मुताबिक/भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) से खेले जाने वाले इस मैच में ओवरकास्ट कंडीशन है। हालांकि, धीरे धीरे मौसम खुलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम साफ रहने की संभावना

IND vs PAK New York Weather Nassau County Pitch Report India vs Pakistan t20 World Cup News in Hindi
रोहित और द्रविड़ - फोटो : BCCI
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे के बीच न्यूयॉर्क में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है और ऐसा ही हुआ भी। आगे भी कभी धूप और कभी बादल के छाए रहने की संभावना है। इस समय के दौरान तापमान 17-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस विश्व कप में अब तक बारिश के कारण कुछ मैच प्रभावित रहे हैं। कुछ मैच देरी से शुरू हुए। इसके साथ ही पांच जून को इंग्लैंड-स्कॉटलैंड के बीच बारबाडोस में मुकाबला बारिश से धुल गया था।
विज्ञापन

वहीं वेदर.कॉम के मुताबिक भी अभी वहां बारिश हो रही है। मौसम का स्क्रीनशॉट न्यूयॉर्क के समय के मुताबिक है....

भारत से हार बढ़ाएगी पाकिस्तान की मुश्किलें

IND vs PAK New York Weather Nassau County Pitch Report India vs Pakistan t20 World Cup News in Hindi
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : Social Media
रोहित ने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हर खिलाड़ी को योगदान देना होगा। भारत के मैच के एक दिन बाद आईसीसी को पिच को लेकर तमाम आशंकाओं के निवारण के लिए बयान जारी करना पड़ा। पाकिस्तानी टीम अभी तक नासाउ स्टेडियम में नहीं खेली है। पहले मैच में अमेरिका से हारने वाली पाकिस्तानी टीम बृहस्पतिवार की रात ही यहां पहुंची है। उन्हें हालात के अनुरूप ढलने का मौका नहीं मिल सका है जिसका उन्हें नुकसान हो सकता है। भारत से हारने पर सुपर आठ चरण में उसके प्रवेश की राह लगभग असंभव हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed