Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20 World Cup 2022 Match Highlights before IND vs PAK Asia Cup 2023 ODI Match

IND vs PAK: पिछली बार भिड़े थे भारत-पाकिस्तान तो जमकर चला था कोहली का बल्ला, एशिया कप मैच से पहले देखें Video

Sat, 02 Sep 2023 09:32 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 02 Sep 2023 09:32 AM IST
सार

टी20 विश्व कप के मैच में भारत ने 160 रन का पीछा करते हुए 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद विराट कोहली ने नाबाद 82 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई थी। मैच के बाद उन्होंने इसे अपनी सबसे बेहतरीन टी20 पारी बताया था।
 

विज्ञापन
IND vs PAK T20 World Cup 2022 Match Highlights before IND vs PAK Asia Cup 2023 ODI Match
जीत के बाद कोहली को बधाई देते हार्दिक और रोहित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप 2023 में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है। इस मैच से पहले पाकिस्तान की टीम कागजों पर बेहद संतुलित नजर आ रही है और पाकिस्तान को भारत की तुलना में मजबूत माना जा रहा है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाजी अटैक में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ जैसे गेंदबाज हैं और इन्हीं खिलाड़ियों की बदौलत पाकिस्तान का पलड़ा भारी माना जा रहा है। हालांकि, एक साल पहले जब टी20 विश्व कप में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ था तो विराट कोहली ने इन्हीं गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी और भारत को चार विकेट से यादगार जीत दिलाई थी। एशिया कप मैच से पहले हम इस मुकाबले के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन


टी20 विश्व कप मैच में क्या हुआ था?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 159 रन पर रोक दिया। पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। उन्होंने 42 गेंद की पारी में पांच चौके लगाए। इफ्तिखार अहमद ने 34 गेंद पर 51 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम का खाता भी नहीं खुला। मोहम्मद रिजवान चार रन बनाकर आउट हो गए। भारत के लिए अर्शदीप और हार्दिक ने तीन-तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में भारत ने 20 ओवर में छह विकेट पर 160 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। कोहली ने 53 गेंद की पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। हार्दिक पांड्या ने 37 गेंद पर 40 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 15 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा और केएल राहुल फेल रहे। दोनों ने चार-चार रन बनाए। अक्षर पटेल दो और दिनेश कार्तिक एक रन ही बना सके। अश्विन ने अपने करियर का सबसे यादगार एक रन बनाया। पाकिस्तान के लिए हारिस रउफ और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट झटके।

इस मैच में 160 रन का पीछा करते हुए भारत ने 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। कप्तान रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल छोटे स्कोर पर आउट हो गए थे। इसके बाद कोहली और हार्दिक ने शतकीय साझेदारी कर मैच में भारत की वापसी कराई और अंत में विराट ने हारिस रऊफ पर लगातार दो छक्के लगाकर मैच भी खत्म किया। मैच के बाद विराट ने इसे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20 पारी बताया था। एशिया कप में भी वह ऐसी ही पारी खेलना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed