फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20 World cup 2021 The umpire is sleeping Twitter fumes shares images showing KL Rahul was bowled off no ball

Ind vs Pak: क्या नो बॉल पर आउट हुए केएल राहुल, 'अंपायर सो रहा था' सोशल मीडिया पर वायरल, जानें हकीकत

Mon, 25 Oct 2021 11:27 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 25 Oct 2021 11:27 AM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में जिस तरह से केएल राहुल आउट हुए वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन
IND vs PAK T20 World cup 2021 The umpire is sleeping Twitter fumes shares images showing KL Rahul was bowled off no ball
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में केएल राहुल का आउट होना सबसे ज्यादा चर्चा विषय रहा। उन्हें शहीन शाह अफरीदी ने अपना शिकार बनाया। केएल राहुल के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन फैंस के मुताबिक राहुल को अंपायर ने नो बॉल पर आउट दिया था। 
विज्ञापन


शाहीन ने भारत को दिए शुरुआती झटके

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में शाही अफरीदी ने धुआंधार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले दो ओवर में भारत को झटका देते हुए दो विकेट हासिल किए। इस दौरान अफरीदी ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को बगैर खाता खोले पवेलियन भेजा। जबकि, केएल राहुल को तीन रनों पर बोल्ड कर दिया। राहुल का विकेट गिरने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की गईं जिनमें यह दिखाया गया कि उन्हें नो बॉल पर आउट दिया गया है। इस दौरान क्रिकेट फैंस ने तीखी आलोचना करते हुए कहा, क्या अंपायर सो रहा था। 
विज्ञापन


नो बॉल नहीं थी शाहीन की गेंद

अगर हम फैक्ट चेक की बात करें तो शाहीन अफरीदी की गेंद नो बॉल नहीं थी। उन्होंने एक लीगल डिवीवरी पर राहुल का विकेट लिया। अगर अफरीदी ने ओवर स्टेपिंग की होती तो उसका रिप्ले भी दिखाया जाता। जबकि राहुल के आऊट होने के बाद कोई रिप्ले नहीं दिखाया गया। अफरीदी की यह गुड लेंग्थ गेंद थी, जो ऑफ स्टंप पर पड़ने के बाद हल्का अंदर आई और उनकी गिल्लियां बिखेर दीं।

भारत ने बनाए 151 रन

इस मुकाबले में बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। अफरीदी ने शानदार शुरुआत करते हुए रोहित शर्मा को पहली गेंद पर आउट किया। उसके बाद उन्होंने केएल राहुल के चलता किया। एक समय भारत का स्कोर 6 रन पर दो विकेट था। इसके बाद विराट कोहली और ऋषभ पंत की पारियों के चलते भारत सात विकेट पर 151 रन बनाने में सफल रहा। 152 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरे पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 79 और बाबर आजम 68 रन बनाकर नाबाद रहे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed