फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20 World Cup 2021 Shoaib Akhtar trolled Harbhajan Singh asked Do you want a walkover

IND vs PAK T20: शोएब अख्तर ने लिए हरभजन सिंह के मजे, कहा- क्या अब भी वॉकओवर चाहिए?

Mon, 25 Oct 2021 09:02 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 25 Oct 2021 09:02 AM IST
सार

दुबई में खेले गए आईसीसी टी-20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया। इस जीत के बाद शोएब अख्तर ने हरभजन सिंह को जमकर ट्रोल किया। अख्तर ने हरभजन से कहा क्या अब भी वॉकओवर चाहिए? 

विज्ञापन
IND vs PAK T20 World Cup 2021 Shoaib Akhtar trolled Harbhajan Singh asked Do you want a walkover
शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान ने आखिरकार विश्व कप में भारत के अपराजेय क्रम को तोड़ दिया। रविवार को दुबई में खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान 29 साल में पहली बार जीता है। इससे पहले भारत ने पड़ोसी देश को विश्व कप मुकाबलों में हमेशा मात दी। टीम इंडिया ने 50 ओवर और 20 ओवर के विश्व कप मैचों को मिलाकर लगातार 12 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत और पाकिस्तान के बीच जब कभी विश्व कप मैच होता है तो जीत का पूर्वानुमान भारत के पक्ष में लगाया जाता है। दोनों देशों के बीच मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के क्रिकेटर हरभजन सिेंह ने कहा था कि पाकिस्तान को जब विश्व कप में हारना ही होता है, तो वह भारत के खिलाफ खेलते ही क्यों हैं? लेकिन विश्व में भारत को मिली हार के बाद शोएब अख्तर ने हरभजन सिंह को ट्रोल किया है।  

विज्ञापन


भारत को मिलना चाहिए वॉकओवर

दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले इस मैच से पहले हरभजन सिंह ने कहा था,  भारत को पाकिस्तान के खिलाफ वॉकओवर मिल जाना चाहिए। वहीं, अब पाकिस्तान की जीत के बाद शोएब अख्तर ने हरभजन सिंह के जमकर मजे लिए। उन्हें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया और हरभजन से पूछा कि क्या अब भी उनको वॉक ओवर चाहिए। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


शोएब ने हरभजन को किया ट्रोल

इस विश्व कप मुकाबले में पाकिस्तान ने जैसे ही भारत को हराया उसके तुरंत बाद शोएब अख्तर ने ट्वीट कर पूछा कहां हो यार हरभजन सिंह। इसके बाद शोएब ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें वह हरभजन सिंह से कह रहे हैं कि हां, हरभजन सिंह वॉकओवर लेना है, नहीं लेना, अच्छा चलो क्या कर सकते हैं यार। इस मैच में पाकिस्तान ने इतना जबरदस्त प्रदर्शन किया कि उसने भारत को मैच में आने का मौका ही नहीं दिया। विपक्षी टीम ने भारत को खेल के हर विभाग में पीछे छोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed