फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20 World Cup 2021 Pakistan players chat with MS Dhoni and Virat Kohli after historic victory over India watch video

क्रिकेट भावना: भारत पर ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने धोनी-विराट से की बात, आईसीसी ने शेयर किया वीडियो

Mon, 25 Oct 2021 10:10 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 25 Oct 2021 10:10 AM IST
सार

दुबई में खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। इस मुकाबले के बाद दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त खेल भावना देखी गई। टीम इंडिया के मेंटोर एमएस धोनी और कप्तान विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते नजर आए। 

विज्ञापन
IND vs PAK T20 World Cup 2021 Pakistan players chat with MS Dhoni and Virat Kohli after historic victory over India watch video
पाकिस्तानी खिलाड़ियों से बात करते एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में खेले गए मैच में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 10 विकेट से शिकस्त दी। भारत के खिलाफ विश्व कप मैच में पाकिस्तान 29 साल में पहली बार जीता है। मुकाबले के बाद दोनों देशों के बीच खेल भावना देखी गई। इस दौरान टीम इंडिया के मेंटोर एमएस धोनी पाकिस्तान के खिलाड़ियों इमाद वसीम, पूर्व कप्तान शोएब मलिक और मौजूदा कप्तान बाबर आजम के साथ बातचीत करते हुए देखा गया था। 
विज्ञापन


आईसीसी ने शेयर किया वीडियो 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मैच के बाद कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते हुए एमएस धोनी का वीडियो साझा किया और इसे कैप्शन में लिका, यह भारत और पाकिस्तान क्रिकेट की सच्ची कहानी है जो सभी प्रचार के बाहर है। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने धोनी के साथ सेल्फी भी ली। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने तोड़ा मिथक

इस जीत के साथ पाकिस्तान ने विश्व कप मैचों में भारत के खिलाफ अपने हार के क्रम को तोड़ दिया। टीम इंडिया के खिलाफ विश्व कप मुकाबलों में यह पाकिस्तान की पहली जीत है। इससे पहले भारत ने पड़ोसी देश के खिलाफ लगातार 12 विश्व कप मैच जीते का रिकॉर्ड बनाया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान को जीत दिलाने में सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिन्होंने बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। शाहीन अफरीदी ने अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते भारत को 151 रनों पर सीमित कर दिया था। अफरीदी ने इस मुकाबले में तीन विकेट लिए। 


विराट से भी की बात

भारत के खिलाफ मैच जीतने के बाद पाकिस्तान के खिला़ड़ियों ने विराट कोहली से भी बात की। विराट इस दौरान दोनों सलामी बल्लेबाजों के साथ गुफ्तगू करते देखे गए। इतना ही नहीं उन्होंने मोहम्मद रिजवान को गले लगाया और बाबर आजम के कंधे पर हाथ रखे दिखाई पड़े। 

हमने अपनी योजनाएं अच्छी तरह से लागू कीं

मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा, हमने अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से लागू किया और शुरुआती विकेट बहुत मददगार थे। उन्होंने आगे कहा, हम भारत के खिलाफ रिकॉर्ड के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रहे थे, मैं केवल अपने उन सभी खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहता था जो अच्छी तैयारी कर रहे हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पाकिस्तान किसी भी टीम के खिलाफ पहली बार 10 विकेट से जीता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed