फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK T20 Aisa Cup 2022 Hardik Pandya Injury in Asia Cup 2018 Taken off From Dubai Stadium Know FullStory

Hardik Pandya: 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ स्ट्रेचर पर बाहर आए थे हार्दिक, चार साल बाद उसी टीम की बजाई बैंड

Mon, 29 Aug 2022 02:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 29 Aug 2022 02:38 PM IST
सार

हार्दिक ने धोनी स्टाइल में छक्का लगाकर मैच को खत्म किया। जिस वक्त हार्दिक बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, उस वक्त भारतीय टीम मुश्किलों में थी। आखिरी पांच ओवर में जीत के लिए 51 रन चाहिए थे। ऐसे में हार्दिक ने 19वें ओवर में चौके की बरसात कर दी। फिर 20वें ओवर में बेहद कूल रहते हुए टीम इंडिया के लिए विनिंग सिक्स लगाया। 

विज्ञापन
IND vs PAK T20 Aisa Cup 2022 Hardik Pandya Injury in Asia Cup 2018 Taken off From Dubai Stadium Know FullStory
हार्दिक पांड्या को स्ट्रेचर पर ले जाया गया था; पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाने के बाद हार्दिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अपना जौहर दिखाया और भारत को जीत दिलाकर ही रुके।
विज्ञापन


हार्दिक ने धोनी स्टाइल में छक्का लगाकर मैच को खत्म किया। जिस वक्त हार्दिक बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, उस वक्त भारतीय टीम मुश्किलों में थी। आखिरी पांच ओवर में जीत के लिए 51 रन चाहिए थे। ऐसे में हार्दिक ने 19वें ओवर में चौके की बरसात कर दी। फिर 20वें ओवर में बेहद कूल रहते हुए टीम इंडिया के लिए विनिंग सिक्स लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs PAK T20 Aisa Cup 2022 Hardik Pandya Injury in Asia Cup 2018 Taken off From Dubai Stadium Know FullStory
हार्दिक पांड्या को स्ट्रेचर पर ले जाया गया था; पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाने के बाद हार्दिक - फोटो : सोशल मीडिया
मैच जिताकर हार्दिक भारत के नए हीरो बन गए। हालांकि, यह बात बेहद कम लोग ही जानते होंगे कि चार साल पहले एशिया कप में ही हार्दिक गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। उन्हें तब स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा था। हालांकि, ये यादें हार्दिक के मन में ताजा थीं और इस बार वह कोई गलती नहीं करना चाहते थे।

उन्होंने न सिर्फ टीम इंडिया को जीत दिलाई, बल्कि उन पुरानी यादों को भी पीछे छोड़ दिया। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भी हार्दिक उस रोल को अच्छी तरह नहीं निभा पाए थे। इसके बाद उन्हें टीम से भी बाहर जाना पड़ा था। हालांकि, इस साल नेशनल टीम में वापसी के बाद से हार्दिक ने कई कमाल के प्रदर्शन किए हैं। इसी का इनाम उन्हें भारतीय टीम का कप्तान बनाकर दिया गया। 

IND vs PAK T20 Aisa Cup 2022 Hardik Pandya Injury in Asia Cup 2018 Taken off From Dubai Stadium Know FullStory
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, यह घटना 2018 एशिया कप के दौरान की है। तब एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला गया था। 19 सितंबर 2018 को भारतीय टीम दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पाकिस्तान के सामने थी। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की थी। पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में हार्दिक गेंदबाजी के लिए आए और बुरी तरह चोटिल हो गए थे। ओवर की पांचवीं गेंद डालने के बाद हार्दिक दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़े थे।

उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आया था। उन्हें इतना दर्द था कि वह खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। तब हार्दिक को स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा था। स्ट्रेचर पर भी हार्दिक आंखें नहीं खोल पा रहे थे। उनके साथ उनके अजीज दोस्त राहुल खड़े थे। तब लोगों को ऐसा लगा था कि हार्दिक का करियर शायद खत्म हो जाएगा। मगर उन्होंने चोट से वापसी की और अब दुबई के ही मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताकर देश के हीरो बन गए।

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)


IND vs PAK T20 Aisa Cup 2022 Hardik Pandya Injury in Asia Cup 2018 Taken off From Dubai Stadium Know FullStory
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में हार्दिक अनफिट होने के बावजूद खेले थे। तब वह सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे थे और कमर में चोट के कारण गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। हालांकि, उन्हें खिलाने को लेकर इंडियन टीम मैनेजमेंट की खूब आलोचना हुई थी। लोगों ने कहा था कि हार्दिक को प्लेइंग-11 में जगह नहीं देनी चाहिए थी।

इसके बाद हार्दिक को भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया। लोग कहने लगे कि हार्दिक का करियर अब शायद खत्म हो गया। हालांकि, इस दौरान हार्दिक ने नेशनल क्रिकेट अकेडमी में जमकर मेहनत की। पूरी तरह फिटनेस हासिल की और आईपीएल से मैदान पर वापसी की।

IPL 2022 Award Winners: From Emerging Player Of The Season To Perfect Catch  On Cricketnmore
आईपीएल 2022 में हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम चैंपियन बनी

आईपीएल में उन्हें गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाया गया और उन्होंने अपने फ्रेंचाइजी को निराश नहीं किया। हार्दिक ने अपनी टीम को चैंपियन बनाया। इतना ही नहीं लीग में उन्होंने बल्ले और गेंद, दोनों से जबरदस्त प्रदर्शन किया। हार्दिक ने आईपीएल में 487 रन बनाए।

साथ ही फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने कुल आठ विकेट भी लिए। इस जबरदस्त प्रदर्शन के बाद उन्हें इस साल जून में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम में शामिल किया गया। इसके बाद हार्दिक ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले महीने खेली गई टी-20 सीरीज जिताने में भी अहम भूमिका निभाई थी। हार्दिक अब टीम इंडिया के लिए हर मर्ज की दवा बन गए हैं। बैटिंग, बॉलिंग से लेकर मैच फिनिशर तक के रोल में हार्दिक भारतीय टीम के लिए अहम कड़ी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed