फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs pak: suryakumar yadav speaks on asia cup 2025 india vs pakistan final match pressure know

IND vs PAK: 'मेरी धड़कनें बढ़ चुकी थीं', सूर्यकुमार यादव ने बयां किया दिल का हाल; पाकिस्तान से फाइनल पर की बात

Sat, 04 Oct 2025 10:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 04 Oct 2025 10:28 PM IST
सार

दुबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में पांच विकेट से जीत दर्ज करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में तीसरी बार शिकस्त दी। अब कप्तान ने अपने दिल का हाल बयां किया है। उन्होंने कहा कि उनकी धड़कनें तेजी से चल रही थीं।

विज्ञापन
ind vs pak: suryakumar yadav speaks on asia cup 2025 india vs pakistan final match pressure know
सूर्यकुमार यादव - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर रिकॉर्ड नौवीं बार खिताब अपने नाम किया। दुबई में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में पांच विकेट से जीत दर्ज करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एशिया कप 2025 में तीसरी बार शिकस्त दी। अब कप्तान ने अपने दिल का हाल बयां किया है। उन्होंने कहा कि उनकी धड़कनें तेजी से चल रही थीं।
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने बयां किया पाकिस्तान से फाइनल का दबाव
सूर्यकुमार ने कहा, 'उस मैच (एशिया कप फाइनल) के बारे में सोचकर ही मेरी धड़कनें तेज हो गई हैं। मुझे यकीन है कि जब हम वो मैच देख रहे थे, तो हर कोई यही सोच रहा होगा, मैं ड्रेसिंग रूम में बैठकर देख रहा था। घर पर टीवी पर भी सबकी धड़कनें तेज हो गई होंगी। मैं आउट हो चुका था और अब मैं सिर्फ देख सकता था। मैंने एक कोच से पूछा भी कि मुझे ऐसा लगा रहा है तो आप लोगों को कैसे लग रहा होगा? मैं तो अंदर जाकर बाहर आता रहता हूं। कोच ने बोला कि खिलाड़ियों और ड्रेसिंग रूप को रिलैक्स रखना ही तो हमारा काम है ताकि आप लोग मैदान पर जाकर खुलकर खेल सको।'

View this post on Instagram

A post shared by Asian News International (@ani_trending)



विज्ञापन
विज्ञापन

ind vs pak: suryakumar yadav speaks on asia cup 2025 india vs pakistan final match pressure know
रिंकू-तिलक - फोटो : PTI
रिंकू ने लगाया जीत का चौका
दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर 28 सितंबर यानी रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर में केवल 146 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। तिलक वर्मा ने जुझारू पारी खेलते हुए 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए।

भारत के लिए जीत का चौका रिंकू सिंह ने लगाया। रिंकू के चौका लगाते ही ड्रेसिंग रूम में भारतीय सदस्य और मैदान पर दर्शक खुशी से झूम उठे। मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपना जोश नियंत्रण में नहीं रख सके। जूझारू पारी खेलने वाले तिलक ने खुशी में बल्ला लहराया और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर मुंह लटका कर खड़े रहे। भारत की पाकिस्तान पर इस टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरी जीत है और सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने इस तरह पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed