फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: Rohit Sharma or Virat Kohli, whose record better in last 15 matches against Pakistan? Asia Cup

IND vs PAK: रोहित या विराट, पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 15 अंतरराष्ट्रीय मैचों में किसका रिकॉर्ड बेहतर? जानें

Tue, 29 Aug 2023 07:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Aug 2023 07:01 PM IST
सार

रोहित और विराट दोनों ही पाकिस्तान के खिलाफ कभी टेस्ट नहीं खेल पाए हैं। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 वनडे और 11 टी20 खेले हैं, जबकि विराट ने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 13 वनडे और 10 टी20 खेले हैं।

विज्ञापन
IND vs PAK: Rohit Sharma or Virat Kohli, whose record better in last 15 matches against Pakistan? Asia Cup
रोहित शर्मा बनाम विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ स्टैट्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया कप का आगाज बुधवार से होने जा रहा है। पहले मैच में पाकिस्तान और नेपाल की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच दो सितंबर को महामुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयारी में जुट गई हैं। टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा उम्मीदें उनके दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली से हैं। दोनों खिलाड़ियों ने कई मौकों पर टीम इंडिया को अपने दम पर जीत दिलाई है। पाकिस्तान के खिलाफ भी शायद ही कभी ऐसा हुआ होगा जब दोनों के बल्ले से रन नहीं निकला हो। ऐसे में हम आपको पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 15 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रोहित और कोहली के बैटिंग रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं। इन 15 मैचों में वनडे के साथ-साथ टी20 मैच भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट नहीं खेल सके हैं रोहित-विराट

IND vs PAK: Rohit Sharma or Virat Kohli, whose record better in last 15 matches against Pakistan? Asia Cup
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
पहले बात करें दोनों के ओवरऑल बैटिंग परफॉर्मेंस की तो रोहित और विराट दोनों ही पाकिस्तान के खिलाफ कभी टेस्ट नहीं खेल पाए हैं। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 वनडे और 11 टी20 खेले हैं, जबकि विराट ने चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 13 वनडे और 10 टी20 खेले हैं। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ 16 वनडे में 51.42 की औसत से 720 रन और 11 टी20 में 118.75 के स्ट्राइक रेट से 114 रन बनाए हैं। वहीं, विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 13 वनडे में 48.72 की औसत से 536 रन और 10 टी20 में 81.33 की औसत और 123.85 के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 15 अंतरराष्ट्रीय मैचों का रिकॉर्ड

दोनों का पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 15 अंतरराष्ट्रीय (वनडे + टी20) मैचों में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। हालांकि, कोहली रोहित पर थोड़े भारी रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 15 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 15 पारियों में रोहित ने 561 रन बनाए हैं, जबकि कोहली इन 15 मैचों में दो मैच नहीं खेले। 13 पारियों में उन्होंने 671 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने दो शतक और तीन अर्धशतक जड़े, जबकि कोहली ने एक शतक और छह अर्धशतक लगाए। दोनों के ये पिछले 15 अंतरराष्ट्रीय मैचों के आंकड़े 2013 चैंपियंस ट्रॉफी मैच के बाद से हैं। 
विज्ञापन

रोहित पाकिस्तान के खिलाफ पिछले चार अंतरराष्ट्रीय मैचों में फेल रहे हैं और 4, 28, 12, 0 की पारियां खेली हैं। वहीं, कोहली ने इन्हीं चार मैचों में 82*, 60, 35 और 57 रन बनाए। ऐसे में रोहित से पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाने की उम्मीद होगी। हालांकि, एशिया कप वनडे में रोहित का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने इस दौरान सात मैचों की सात पारियों में 73.40 की औसत से 367 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप वनडे में तीन मैचों की तीन पारियों में 68.66 की औसत से 206 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक शामिल है।

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 15 मैचों में रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड
टूर्नामेंट रोहित शर्मा
रन (गेंद)
विराट कोहली
रन (गेंद)
2013 चैंपियंस ट्रॉफी 18 (32) 22* (27)
2014 एशिया कप 56 (58) 5 (11)
2014 टी20 वर्ल्ड कप 24 (21) 36* (32)
2015 वनडे वर्ल्ड कप 15 (20) 107 (126)
2016 एशिया कप 0 (2) 49 (51)
2016 टी20 वर्ल्ड कप 10 (11) 55* (37)
2017 चैंपियंस ट्रॉफी 91 (119) 81* (68)
2017 चैंपियंस ट्रॉफी 0 (3) 5 (9)
2018 एशिया कप 52 (39) नहीं खेले
2018 एशिया कप 111* (119) नहीं खेले
2019 वनडे वर्ल्ड कप 140 (113) 77 (65)
2021 टी20 वर्ल्ड कप 0 (1) 57 (49)
2022 एशिया कप 12 (18) 35 (34)
2022 एशिया कप 28 (16) 60 (44)
2022 टी20 वर्ल्ड कप 4 (7) 82* (53)

IND vs PAK: Rohit Sharma or Virat Kohli, whose record better in last 15 matches against Pakistan? Asia Cup
हार्दिक पांड्या, विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल एशिया कप वनडे फॉर्मेट और हाईब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्तान में खेले जाएंगे, जबकि सुपर-फोर और फाइनल समेत नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में छह टीमों को दो-दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, मेजबान पाकिस्तान और नेपाल है। वहीं, ग्रुप-बी में बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका है। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी और इस चरण में शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेंगी। एशिया कप इस बार 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा। विश्व कप से पहले टीमों को अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का यह सुनहरा मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed