फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Reserve Day Asia Cup Super 4 India Matches Schedule BCCI Decision after India vs Pakistan Suspended

IND vs PAK: ACC-BCCI ने टीम इंडिया को बड़ी परेशानी में डाला! लगातार तीन दिन खेलेंगे क्रिकेट, जानें पूरा मामला

Mon, 11 Sep 2023 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 11 Sep 2023 12:29 PM IST
सार

भारतीय टीम को सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के बाद 12 सितंबर यानी मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ भी मैच खेलना है। यह भी एक 50-50 ओवर का मैच होगा। ऐसे में टीम इंडिया लगातार तीन दिन एक्शन में दिखेगी।

विज्ञापन
IND vs PAK Reserve Day Asia Cup Super 4 India Matches Schedule BCCI Decision after India vs Pakistan Suspended
भारतीय टीम लगातार तीन दिन क्रिकेट खेलेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर फोर मुकाबला अब रिजर्व डे पर यानी आज खेला जाएगा। रविवार को बारिश के कारण पहली पारी के 24.1 ओवर के बाद का खेल नहीं हो सका। अब भारत और पाकिस्तान को सोमवार को खेलना होगा। रिजर्व डे के प्लेइंग कंडीशन के मुताबिक, अब सोमवार को अगर बारिश नहीं होती है तो पूरे 50-50 ओवर का मैच खेला जाएगा। इसने टीम इंडिया को बड़ी परेशानी में डाल दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, भारतीय टीम को सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के बाद 12 सितंबर यानी मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ भी मैच खेलना है। यह भी एक 50-50 ओवर का मैच होगा। ऐसे में टीम इंडिया लगातार तीन दिन एक्शन में दिखेगी, जो कि विश्व कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
विज्ञापन

पांच अक्तूबर से खेला जाना है विश्व कप

IND vs PAK Reserve Day Asia Cup Super 4 India Matches Schedule BCCI Decision after India vs Pakistan Suspended
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
इस साल पांच अक्तूबर से विश्व कप खेला जाना है। उससे पहले एशिया कप को उसकी तैयारी का एक जरिया माना जा रहा है। हालांकि, यह टूर्नामेंट तैयारी से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों के लिए चोट का जरिया बनता दिख रहा है। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। उसमें वही भारतीय टीम खेलेगी जो इस एशिया कप के लिए चुनी गई है। बस प्रसिद्ध कृष्णा और तिलक वर्मा नहीं चुने गए हैं।

रिजर्व-डे से वर्कलोड पर असर?

हालांकि, एसीसी-बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों को परेशानी में डाल दिया है। भारत-पाकिस्तान मैच की लोकप्रियता की वजह से फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है। एशिया कप के ग्रुप स्टेज के दौरान दोनों के बीच मुकाबला बारिश से धुल गया था। ऐसे में एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह की अगुआई में एसीसी ने सभी सदस्य बोर्ड की मौजूदगी में भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर फोर मैच के लिए रिजर्व डे की घोषणा की थी।

पर फोर स्टेज के सिर्फ इसी मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया। बाकी सभी मैच उसी निर्धारित दिन खेले जाने थे। एसीसी के इस फैसले की खूब आलोचना भी हुई। कई पूर्व क्रिकेटर्स ने सिर्फ एक मैच के लिए रिजर्व डे रखने की निंदा की। हालांकि, फैसला जारी रखा गया।
विज्ञापन

भारत के दो मैचों के बीच गैप नहीं

IND vs PAK Reserve Day Asia Cup Super 4 India Matches Schedule BCCI Decision after India vs Pakistan Suspended
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
10 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच सुपर फोर मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। ऐसे में रिजर्व डे का इस्तेमाल होगा, लेकिन यह टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए घातक हो सकता है। जहां सभी देशों को दो मैचों के बीच अच्छा गैप मिल रहा है, वहीं टीम इंडिया को लगातार दो मैच खेलने होंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि अगर एसीसी को रिजर्व डे रखना था तो टीम इंडिया के दो मैचों के बीच ठीक-ठाक गैप क्यों नहीं रखा गया।

एसीसी के फैसले पर उठ रहे सवाल

जहां एक तरफ अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने पर कप्तान रोहित शर्मा वर्कलोड का हवाला देते दिखते हैं तो लगातार तीन दिन खेलने और लगातार दो दिन में दो मैच खेलने से खिलाड़ियों पर दबाव नहीं बनेगा या थकान नहीं होगी? विश्व कप से ठीक पहले इतना जोखिम उठाने को लेकर भी बीसीसीआई और एसीसी पर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय टीम के वर्ल्ड कप स्क्वॉड में वह खिलाड़ी हैं जो मौजूदा समय में देश के शीर्ष खिलाड़ी हैं। ऐसे में उनका लगातार क्रिकेट खेलना घातक सिद्ध हो सकता है।

श्रीलंका के खिलाफ कुछ खिलाड़ी करेंगे आराम?

IND vs PAK Reserve Day Asia Cup Super 4 India Matches Schedule BCCI Decision after India vs Pakistan Suspended
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में अगर 11 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच में 50 ओवर का खेल होता है तो देखने वाली बात यह होगी कि श्रीलंका के खिलाफ क्या कुछ खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा? पाकिस्तान के खिलाफ भारत को दूसरी पारी में गेंदबाजी करनी है और फिर श्रीलंका के खिलाफ मैच में अगर टीम इंडिया की पहले गेंदबाजी आती है तो यह भी खतरनाक साबित हो सकता है। जसप्रीत बुमराह हाल ही में चोट से लौटे हैं। वहीं, सिराज और शार्दुल पर भी थकान और अनफिट होने का खतरा होगा। क्या एसीसी का यह फैसला टीम इंडिया के लिए विश्व कप में परेशानी का सबब बनेगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed