{"_id":"635550c6145c6940bb285cb6","slug":"ind-vs-pak-rahul-dravid-reached-the-ground-with-drinks-in-the-10th-over-then-match-turned-in-india-favour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 10वें ओवर में ड्रिंक्स लेकर मैदान में पहुंचे थे राहुल द्रविड़, फिर पलट गई पूरी बाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: 10वें ओवर में ड्रिंक्स लेकर मैदान में पहुंचे थे राहुल द्रविड़, फिर पलट गई पूरी बाजी
Sun, 23 Oct 2022 08:03 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 23 Oct 2022 08:03 PM IST
सार
भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने के दौरान भारतीय टीम 10 ओवर में चार विकेट पर 45 रन बनाए थे। यहां से टीम इंडिया को जीत के लिए 60 गेंदों पर 115 रन बनाने थे। यहां से विराट कोहली ने अंत तक नाबाद रहकर मैच जीत दिलाई।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने पिछले साल वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया है। मेलबर्न में रविवार (23 अक्तूबर) को 90 हजार दर्शकों के सामने विराट कोहली ने नाबाद 82 रन की पारी खेलकर टीम को यादगार जीत दिलाई। इस मैच में कई अहम मोड़ आए। उन्हीं में से एक है कोच राहुल द्रविड़ का दिया हुआ गुरुमंत्र।
दरअसल, भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने के दौरान भारतीय टीम 10 ओवर में चार विकेट पर 45 रन बनाए थे। यहां से टीम इंडिया को जीत के लिए 60 गेंदों पर 115 रन बनाने थे। 10 ओवर के बाद मैच में कुछ मिनट के लिए ड्रिंक्स ब्रेक होता है। इस दौरान कोच राहुल द्रविड़ मैदान पर आए। उनके हाथ में ड्रिंक्स की बोतल दी। द्रविड़ ने विराट कोहली और हार्दिक पांड्या से बात की। उन्होंने दोनों को अंत तक टिके रहने की सलाह दी। द्रविड़ की यह सलाह टीम के काम आ गई। इतना ही नहीं द्रविड़ गेंदबाजी के दौरान भी ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर गए थे।
मैच समाप्त होने के बाद राहुल द्रविड़ ने विराट कोहली को गले लगाया। वह काफी खुश दिख रहे थे। द्रविड़ की कोचिंग में यह सबसे अहम जीत है। वर्ल्ड कप में वह पहली बार टीम इंडिया कोचिंग दे रहे हैं। कोहली ने 53 गेंद की पारी में नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: मेलबर्न में राष्ट्रगान के दौरान भावुक हुए रोहित शर्मा, आंखों से छलके आंसू, देखें वीडियो

ब्रेक के दौरान मैदान पर पहुंचे द्रविड़
- फोटो : अमर उजाला
आखिरी पांच ओवरों में कैसे बदला मैच
भारतीय टीम ने एक वक्त 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 78 गेंदों में 113 रन की साझेदारी निभाई। आखिरी पांच ओवर में भारत को जीत के लिए 60 रन की जरूरत थी। 16वें ओवर में छह रन बने और इसके बाद 17वें ओवर में छह रन बने।
18वें ओवर में कोहली ने गियर बदला और शाहीन अफरीदी के ओवर में तीन चौके लगाए। 18वें ओवर में भारत ने 17 रन बटोरे। आखिरी दो ओवर में टीम इंडिया को 31 रन चाहिए थे। 19वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर कोहली ने दो छक्के लगाए। उस ओवर में हारिस रऊफ गेंदबाजी कर रहे थे। आखिरी ओवर में भारत को 16 रन की जरूरत थी। मोहम्मद नवाज गेंदबाजी के लिए आए और पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को पवेलियन भेजा। हार्दिक 37 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। दूसरी गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया। तीसरी गेंद पर कोहली ने दो रन लिए।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: अर्शदीप ने लिया बदला, खराब प्रदर्शन पर लोगों ने कहा था 'खालिस्तानी', अब पाकिस्तान पर बरपाया कहर
चौथी गेंद पर कोहली ने छक्का लगाया। अंपायर ने हाइट की वजह से इसे नो बॉल दिया। इसके बाद नवाज ने फ्री हिट में वाइड बॉल डाली। चौथी गेंद पर कोहली ने बाई में तीन रन लिए। पांचवीं गेंद पर कार्तिक आउट हो गए। वह एक रन बना सके। आखिरी गेंद पर नवाज ने पहले वाइड बॉल फेंकी और इसके बाद अश्विन ने एक रन लेकर मैच जिता दिया।