{"_id":"68d0f6e9f9880bdcc00039e5","slug":"ind-vs-pak-pakistani-fans-outraged-after-loss-iffi-and-wasay-social-media-reactions-see-2025-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 'लानत है...बच्चे बड़े हो गए पर हमारी क्रिकेट ठीक नहीं हुई'; हार पर फूटा पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: 'लानत है...बच्चे बड़े हो गए पर हमारी क्रिकेट ठीक नहीं हुई'; हार पर फूटा पाकिस्तानी फैंस का गुस्सा
Mon, 22 Sep 2025 12:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:42 PM IST
सार
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ मैच में हार के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गेंदबाजों और टीम की रणनीति को लेकर काफी आलोचना हो रही।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी-पाकिस्तान टीम
- फोटो : ANI/@ACCMedia1
विस्तार
एशिया कप 2025 में सुपर-4 राउंड में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद उनके फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट पड़ा। पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए अपनी टीम को भला बुरा कहा है। पाकिस्तान के मशहूर यूट्यूबर इफ्फी भाई ने तो यहां तक कह दिया कि उनके बच्चे बड़े हो गए हैं, लेकिन पाकिस्तान की क्रिकेट अभी भी ठीक नहीं हुई।'
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ मैच में हार के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गेंदबाजों और टीम की रणनीति को लेकर काफी आलोचना हो रही। सोशल मीडिया पर लोग कप्तान और चयनकर्ताओं की रणनीति पर सवाल उठा रहे हैं। कई पाकिस्तानी फैंस ने कहा कि इस हार से उन्हें अहसास होता है कि सुधार की जरूरत अब भी उतनी ही है जितनी पिछले कई वर्षों से थी।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे ट्विटर और फेसबुक पर पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमियों ने हार के बाद भारी गुस्सा जताया। इफ्फी भाई तो एक शो के दौरान रो पड़े। उन्होंने कहा, 'किस मोड़ पर ला खड़ा किया है तुमने पाकिस्तान टीम। दूसरी बार हारे हो...हर बार हार जाते हो। कैसे भारत से तुलना करेगा कोई आदमी। तुमलोगों का धंधा चल रहा है...तुम लोगों का बैंक बैलेंस बढ़ रहा है। लानत है तुम सभी पर। इस विकेट के ऊपर 200 रन नहीं मार सकते थे। यार ये क्रिकेट खेलता है पाकिस्तान! मेरे बच्चे बड़े हो गए, लेकिन तुम्हारा गिरना बंद नहीं हुआ है। बच्चे बड़े हो गए...उनका मामला सही हो गया, लेकिन तुम्हारी क्रिकेट सही नहीं हुई अभी तक। अमेरिका से ये हारे, आयरलैंड से ये हारे, बांग्लादेश से भी हारे...ऐसी क्रिकेट होती है? कहां ला खड़ा किया है तुमने...पाकिस्तान क्रिकेट का सिर उठाने के लिए कोई बच्चा नहीं बचा है। पाकिस्तान में लोग पाकिस्तानी खिलाड़ियों के नाम तक नहीं जानते। मेरी तरफ से यूनिवर्सल लानत है।'
वहीं, इफ्फी भाई के यूट्यूब पार्टनर रहे वासे का भी वीडियो सामने आया है। वह कहते हैं, 'अभिषेक ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को गालियां दे देकर मारा है। एक तो मार खा रहे हो...फिर आंखों में आंखें डाल रहे हो...ऊपर से अभिषेक और गिल को बुरा भला कह रहे हो। हारिस रऊफ को क्या मैं झटके दूं...24 अंडे खाता होगा। इस बुरे तरीके से मैच हारे हो।' वासे और इफ्फी का यूट्यूब चैनल है, जिस पर क्रिकेट की राय रखते हैं।
इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैंस की कई प्रतिक्रियाएं आईं। एक ने लिखा, 'टीम को सुधार की जरूरत है, सिर्फ युवा खिलाड़ियों को मौका देना ही काफी नहीं।' वहीं, दूसरे ने लिखा, 'भारत के खिलाफ जीतना अब सपना सा लगने लगा है।' कुछ फैंस ने खिलाड़ियों की व्यक्तिगत प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि टीम का मनोबल कम है और चयन प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता है।

View this post on Instagram

Pak cricket fans are distraught with Pakistan's crushing defeat and are beating their heads..must watch..🤣😅😂#INDvPAK #AsiaCupT20 pic.twitter.com/elICMK08TC
— SHUNTY SINGH 🦁 (@ParvinderS98838) September 21, 2025
Chacha Pakistani bursts at Pakistan Cricket team after India's defeat.#PakvsInd | #AsiaCup2025 | #HarisRauf | #PakistanCricket | #KhelShel pic.twitter.com/8MCLY1yrT6
— Khel Shel (@khelshel) September 21, 2025
टीम और विशेषज्ञों की प्रतिक्रिया
पूर्व क्रिकेटर्स और विशेषज्ञों ने भी टीम की हार का विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की टीम में तकनीकी और मानसिक कमजोरी साफ दिखी। साहिबजादा फरहान को छोड़कर बाकी बल्लेबाजों ने भारत के तेज गेंदबाजों के सामने टिक कर बल्लेबाजी नहीं की, जबकि गेंदबाजी विभाग भी लक्ष्य रोकने में नाकाम रहा।

भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया
भारत ने एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर विजयी अभियान जारी रखा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
भारत के लिए अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की और 39 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 74 रन बनाए। उन्होंने गिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार खाता नहीं खोल सके। संजू सैमसन भी 13 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हार्दिक पांड्या सात रन और तिलक वर्मा 19 गेंद में 30 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए।