{"_id":"6719349200d2fe9bad0955cb","slug":"ind-vs-pak-on-this-day-india-defeated-pakistan-in-t20-world-cup-2022-match-icc-shares-video-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: दो साल पहले आज ही के दिन जब विराट कोहली की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी थी जीत...वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: दो साल पहले आज ही के दिन जब विराट कोहली की बदौलत भारत ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी थी जीत...वीडियो
Wed, 23 Oct 2024 11:08 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:08 PM IST
सार
कोहली और हार्दिक ने 113 रनों की साझेदारी की थी। इसी साझेदारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया। गेंदबाजी में भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए थे।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : BCCI
विस्तार
आज से ठीक दो साल पहले टी20 विश्व कप 2022 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। 23 अक्तूबर 2022 को दोनों टीमों के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में कड़ी टक्कर हुई थी। इस मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गई थीं। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस अंत तक भावनाओं के उतार-चढ़ाव से गुजरे थे। मुकाबले की आखिरी गेंद पर जब नतीजा आया तो भारतीय खिलाड़ियों और प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। विराट कोहली की ऐतिहासिक 82 रनों की नाबाद पारी ने दिवाली से पहले भारतीय समर्थकों को यादगार तोहफा दिया था।
विज्ञापन
चार विकेट से जीता था भारत
भारत ने पाकिस्तान को सुपर-12 राउंड के अपने पहले मैच में चार विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने छह विकेट पर 160 रन बनाए और चार विकेट से मैच जीता था। इस अहम मुकाबले में विराट कोहली ने गजब की पारी खेली थी।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहली-हार्दिक के बीच हुई थी शतकीय साझेदारी
रोमांच की हदें पार कर देने वाले इस मैच में टीम इंडिया के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 53 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए थे। रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। कोहली के अलावा हार्दिक पांड्या ने 37 गेंद पर 40 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 15 रनों का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। रोहित शर्मा और केएल राहुल ने चार-चार रन बनाए। अक्षर पटेल ने दो रन बनाए। दिनेश कार्तिक सिर्फ एक रन बना सके। अश्विन एक रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली और हार्दिक ने 113 रनों की साझेदारी की थी। इसी साझेदारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया। गेंदबाजी में भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए थे।

कप्तान ने की थी तारीफ
इस मैच के बाद कप्तान रोहित ने कहा था- मेरे पास भी शब्द नहीं हैं। हम यही सोच रहे थे कि हमें गेम में बने रहना है। विराट और हार्दिक के बीच की साझेदारी ने खेल बदल दिया। हमने पिच और स्थितियों का फायदा उठाया। हम जानते थे कि लक्ष्य का पीछा आसान नहीं है। मेरा मानना है ऐसे मौके पर शांत बने रहना महत्वपूर्ण था और इन दोनों खिलाड़ियों ने ऐसा किया। हम ऐसी स्थिति में थे कि जीत मुश्किल थी लेकिन विराट ने कर दिखाया।

कोहली भी हुए थे भावुक
वहीं, कोहली ने कहा था- यह असाधारण माहौल है। हार्दिक ने मुझसे कहा था कि खुद पर विश्वास रखिए। शाहीन ने जब पवेलियन एंड से गेंद की तो मैंने हार्दिक से कहा कि इस ओवर में रन बनाने हैं। मोहम्मद नवाज के एक ओवर बाकी थे तो हमें विश्वास था कि हम जीत लेंगे। हारिस रउफ की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का अविश्वसनीय था। दूसरा छक्का स्पेशल था। मैं इससे पहले हमेशा कहता था कि मोहाली में मैंने टी20 में सबसे बेहतरीन पारी खेली थी। ये पारी भी उसी के समान है, लेकिन अब मैं इस पारी को आगे रखूंगा। आपने (दर्शक) ने पिछले कुछ महीनों में मेरा लगातार समर्थन किया। इसके लिए आप सभी का शुक्रिया।