फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK Match Hanumankind Performance in Colombo Premadasa Stadium Photos T20 World Cup News in Hindi

IND vs PAK: महामुकाबले से पहले हनुमानकाइण्ड ने बांधा समां, रोहित शर्मा ने दिया भारतीय टीम को गुरुमंत्र; वीडियो

Sun, 15 Feb 2026 06:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 15 Feb 2026 06:52 PM IST
सार

Hanumankind Performance IND vs PAK Photos : भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच से पहले मशहूर भारतीय रैपर और गायक हनुमानकाइण्ड ने समां बांधा। वहीं, मौजूदा टूर्नामेंट के ब्रांड एम्बेसडर रोहित शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
IND vs PAK Match Hanumankind Performance in Colombo Premadasa Stadium Photos T20 World Cup News in Hindi
हनुमानकाइण्ड-रोहित शर्मा - फोटो : PTI-IANS

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2026 का महामुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जा रहा है। इस मैच से पहले मशहूर भारतीय रैपर और गायक हनुमानकाइण्ड ने समां बांधा। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उन्हें टीम इंडिया के खिलाड़ियों से चर्चा करते देखा गया।
विज्ञापन

IND vs PAK Match Hanumankind Performance in Colombo Premadasa Stadium Photos T20 World Cup News in Hindi
हनुमानकाइण्ड-रोहित शर्मा - फोटो : PTI-IANS
हनुमानकाइण्ड ने बांधा समां, रोहित ने बढ़ाया जोश
मशहूर रैपर और गायक हनुमानकाइण्ड ने भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले आवाज का जादू बिखेरा और स्टेडियम का पारा बढ़ा दिया। इस दौरान भारत को टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जिताने वाले पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी नजर आए। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को मैच से पहले गुरुमंत्र दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

IND vs PAK Match Hanumankind Performance in Colombo Premadasa Stadium Photos T20 World Cup News in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
टॉस के दौरान नहीं मिलाए हाथ
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाए। यह तय माना जा रहा था कि भारत नो हैंडशेक की नीति जारी रखेगा और उम्मीद के अनुरूप सलमान को नजरअंदाज किया। भारत ने एक बार फिर अपनी नीति स्पष्ट रखी है कि वो सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टूर्नामेंट का मुकाबला खेलेगा।

IND vs PAK Match Hanumankind Performance in Colombo Premadasa Stadium Photos T20 World Cup News in Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
पाकिस्तान ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान सलमान आगा ने बताया कि उनकी टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है। वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है। अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन इस मैच का हिस्सा नहीं है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed