{"_id":"6353dd131de03c3f8f74a681","slug":"ind-vs-pak-live-streaming-telecast-channel-when-where-how-to-watch-india-vs-pakistan-t20-world-cup-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK T20 Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें कब और कैसे देख पाएंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK T20 Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें कब और कैसे देख पाएंगे मैच
Sun, 23 Oct 2022 01:19 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:19 PM IST
सार
India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 World Cup 2022 Live Streaming, Telecast: भारत और पाकिस्तान का टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला है। दोनों टीमें जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में रविवार (23 अक्तूबर) को भारत के सामने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की टीम है। दोनों के बीच यह मैच मेलबर्न में है। भारत और पाकिस्तान का टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला है। दोनों टीमें जीत के साथ अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर प्रशंसकों को दिवाली का तोहफा देने उतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों टीमें एक साल बाद टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने हैं। पिछली बार दुबई में पाकिस्तान ने शाहीन अफरीदी की खतरनाक गेंदबाजी और बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान की धमाकेदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था। भारत पहली बार किसी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा था। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया उस हार का बदला लेने उतरी है।
हेड टू हेड: दोनों टीमों के बीच अब तक 11 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान भारत ने आठ मैच अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान ने तीन मैचों में ही जीत हासिल की है। टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों के बीच छह मैच हुए हैं। इसमें भारत पांच मैच जीता है। पाकिस्तान को एक जीत हासिल हुई है।
आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है भारत और पाकिस्तान के बीच मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 अक्तूबर यानी रविवार को है।
कब है भारत और पाकिस्तान के बीच मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 अक्तूबर यानी रविवार को है।
कब शुरू होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
भारत और पाकिस्तान का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
टी20 वर्ल्ड कप के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ भारत और पाकिस्तान मैच को देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें मैच?
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए यह मैच देख सकते हैं।
डीडी फ्री डिश में इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जा रहा है। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए यह मैच देख सकते हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
पाकिस्तानः बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन