{"_id":"6664802293ef472dc9051308","slug":"ind-vs-pak-kohli-and-bumrah-can-snatch-match-from-pakistan-fawad-alam-statement-t20-world-cup-2024-2024-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: 'पाकिस्तान से मैच छीन सकते हैं ये दो भारतीय', महामुकाबले से पहले फवाद आलम का बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: 'पाकिस्तान से मैच छीन सकते हैं ये दो भारतीय', महामुकाबले से पहले फवाद आलम का बयान
Sat, 08 Jun 2024 09:30 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 08 Jun 2024 09:30 PM IST
सार
पाकिस्तान की तरफ से 19 टेस्ट, 34 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले आलम ने कहा कि मोहम्मद आमिर को भारत के खिलाफ मैच विजेता प्रदर्शन करना होगा जैसा कि उन्होंने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में किया था।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : BCCI/PCB
विस्तार
पाकिस्तान के ऑलराउंडर फवाद आलम ने कहा है कि बाबर आजम की अगुआई वाली टीम को अगर रविवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित मैच में भारत को हराकर टी20 विश्व कप में अपना अभियान पटरी पर लाना है तो उसे विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों पर लगाम लगानी होगी।
विज्ञापन
फवाद आलम ने क्या कहा?
भारत ने जहां आयरलैंड के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज करके अपने अभियान की शानदार शुरुआत की, वहीं पाकिस्तान को मेजबान अमेरिका से सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। आलम में न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'विराट और बुमराह अपने अपार अनुभव और कौशल के कारण भारत की तरफ से मैच में अपनी छाप छोड़ेंगे। वे बड़ी आसानी से पाकिस्तान से मैच छीन सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
आलम ने भारतीय टीम की तारीफ की
भारतीय टीम
- फोटो : ICC
उन्होंने कहा, 'एक टीम के रूप में भारत बेहद संतुलित है और उनसे पार पाना वास्तव में बेहद मुश्किल होगा।' पाकिस्तान की तरफ से 19 टेस्ट, 34 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले आलम ने कहा कि मोहम्मद आमिर को भारत के खिलाफ मैच विजेता प्रदर्शन करना होगा जैसा कि उन्होंने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में किया था।
आलम ने आमिर पर जताया भरोसा
मोहम्मद आमिर
- फोटो : ICC/T20 World Cup
आलम ने कहा, 'मुझे लगता है कि मोहम्मद आमिर को खुद पर विश्वास करके मैच विजेता प्रदर्शन करना होगा। इसके अलावा कप्तान बाबर की भूमिका अहम रहेगी जिनका भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है।' आमिर अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन आलम ने कहा कि उन्हें चुका हुआ मानना जोखिम भरा होगा।
सुपरओवर पर आलम का बयान
उन्होंने कहा, 'उस सुपर ओवर के आधार पर आप आमिर को दोष नहीं दे सकते। वह अब वैसा गेंदबाज नहीं रहा जैसे चार साल पहले हुआ करता था। वह विभिन्न लीग में खेल रहा है और अभी पाकिस्तान का सर्वश्रेष्ठ और अनुभवी गेंदबाज है।'