फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs pak Kamran Akmal gave a controversial statement on Sikhism, harbhajan singh replied t20 world cup 2024

IND vs PAK: कामरान अकमल के विवादित बयान पर हरभजन सिंह ने किया पलटवार, लगाई लताड़

Tue, 11 Jun 2024 03:02 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 11 Jun 2024 03:02 AM IST
सार

अर्शदीप सिंह ने भारत बनाम पाकिस्तान मैच के आखिरी ओवर में सिर्फ 11 रन खर्च किए और कामरान अकमल को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत यह मैच छह रन से जीत गया।

विज्ञापन
ind vs pak Kamran Akmal gave a controversial statement on Sikhism, harbhajan singh replied t20 world cup 2024
हरभजन सिंह-कामरान अकमल - फोटो : twitter

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 का 19वां मैच रविवार को भारत और पाकिस्तन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंदी टीम को छह रन से हराया। पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने किया। उन्होंने सिर्फ 11 रन खर्च किए और भारत को जीत दिलाई। 25 वर्षीय गेंदबाज को लेकर कामरान अकमल ने विवादित बयान दिया जिस पर अब बवाल मच गया है। वहीं, हरभजन सिंह ने भी उन्हें लताड़ लगाई। 
विज्ञापन


कामरान का विवादित बयान
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल को शाहिद हाशमी के साथ अर्शदीप सिंह का मजाक बनाते देखा जा रहा है। हालांकि, तेज गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन से दोनों को मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान को 20वें ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। कामरान अकमल और शाहिद हाशमी की यह आपत्तिजनक टिप्पणी उसी वक्त की है। कामरान और हाशमी दोनों का कहना था कि अर्शदीप को 20वां ओवर नहीं देना चाहिए था और पाकिस्तान की टीम जीत जाएगी।
विज्ञापन

भज्जी ने लगाई क्लास
कामरान अकमल के विवादित बयान पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने उनकी क्लास लगाई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए पाकिस्तानी खिलाड़ी को मुंहतोड़ जवाब दिया। 
कामरान अकमल ने मांगी माफी
भारतीय दिग्गज के खरी-खोटी सुनाने के बाद कामरान ने अपने बयान को लेकर माफी मांगते हुए ट्वीट किया। टी-20 विश्व कप के आठ मुकाबलों में भारत की यह पाकिस्तान पर सातवीं और वनडे-टी-20 विश्व कप को मिलाकर 16 मुकाबलों में भारत की पाकिस्तान पर यह 15वीं जीत है। 

मैच में क्या हुआ?
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 19 ओवर में  10 विकेट पर 119 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर सिर्फ 113 रन बना सकी। रोहित शर्मा की सेना ने जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी की बदौलत यह मुकाबला छह रन से जीत लिया। तेज गेंदबाज ने इस मैच में कुल तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 3.50 के इकोनॉमी रेट से सिर्फ 14 रन खर्च किए और मैच का रुख भारत के हक में पलट दिया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 रन देकर दो विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed