फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: 'If we get a chance...', this country offered to host bilateral series between India and Pakistan

IND vs PAK: 'अगर हमें मौका मिले तो..', इस देश ने भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी की पेशकश की

Wed, 27 Mar 2024 04:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 27 Mar 2024 04:12 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली गई थी और तब से दोनों टीमें एशिया कप या आईसीसी इवेंट्स में ही सिर्फ एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। 

विज्ञापन
IND vs PAK: 'If we get a chance...', this country offered to host bilateral series between India and Pakistan
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने कहा है कि अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भविष्य में द्विपक्षीय मुकाबले के लिए सहमत होते हैं तो वह मेजबानी के लिए तैयार हैं। भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। जहां एक तरफ भारत 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए यात्रा करेगा तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेगी। 
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली गई थी और तब से दोनों टीमें एशिया कप या आईसीसी इवेंट्स में ही सिर्फ एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में भारत और पाकिस्तान के बीच 2022 टी20 विश्व कप मैच की मेगा सफलता के बाद, जहां 90,293 प्रशंसकों ने आखिरी गेंद तक एक थ्रिलर मैच देखा था, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बेहद खुश है। उस मैच में विराट कोहली ने 82* की एक ऐतिहासिक पारी खेली थी। CA, मेलबर्न क्रिकेट क्लब (MCG ऑपरेटर) और विक्टोरियन सरकार ने अब MCG में इन दो टीमों के बीच मुकाबले को लेकर रुचि व्यक्त की है, जो आर्थिक रूप से उन्हें मजबूत बना सकता है।
विज्ञापन


क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ निक हॉकले ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो उन्हें प्रतिष्ठित एमसीजी में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी करने में खुशी होगी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जो भी यहां एमसीजी पर भारत-पाकिस्तान मैच के लिए आया है, वह उसे याद के तौर पर ले गया। इसलिए लोग उस मैच को देखना चाहते हैं। अगर मौका मिला तो हम इसकी मेजबानी करना पसंद करेंगे। अगर हम इन दो देशों के बीच सीरीज में कोई भूमिका निभा सकते हैं, तो हम एक भूमिका निभाना पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम पाकिस्तान की मेजबानी करने को लेकर काफी रोमांचित हैं। हम भारत की मेजबानी करने को लेकर उत्साहित हैं। अगर हम मदद कर सकते हैं, तो यह बहुत अच्छा है। लेकिन मुझे लगता है कि कई मायनों में यह द्विपक्षीय सीरीज है। सीए के कार्यक्रम प्रमुख पीटर रोच ने मंगलवार को स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया तटस्थ द्विपक्षीय सीरीज के बजाय त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी करने में दिलचस्पी रखता है, जो पिछली बार भारत और पाकिस्तान के बीच 1999-2000 सत्र में हुई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि वर्तमान भविष्य दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) में पर्याप्त स्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed