फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK ICC T20 World Cup 2021: Aam Aadmi Party MLA Atishi Marlena says India vs Pakistan match should be stopped

India vs Pakistan: आम आदमी पार्टी ने भी किया भारत-पाकिस्तान मैच का बहिष्कार, 24 को होना है महामुकाबला

Tue, 19 Oct 2021 08:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Oct 2021 08:23 PM IST
सार

IND vs PAK ICC T20 World Cup 2021: आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कश्मीर में हो रहे हमलों पर प्रतिक्रिया दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भारत-पाक मैच पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
IND vs PAK ICC T20 World Cup 2021: Aam Aadmi Party MLA Atishi Marlena says India vs Pakistan match should be stopped
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप: AAP ने इस मैच का बहिष्कार किया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कश्मीर में आतंकियों द्वारा आम लोगों पर किए जा रहे हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच का बहिष्कार करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। अब आम आदमी पार्टी भी उन लोगों में शामिल हो गई है, जो इस मैच के पक्ष में नहीं हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप मैच 24 अक्तूबर को होना है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कश्मीर में हो रहे हमलों पर प्रतिक्रिया दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भारत-पाक मैच पर आपत्ति जताई है। आतिशी ने कहा कि जब तक भारत और भारतीयों पर इस तरह के हमले होना बंद नहीं हो जाते हैं तब तक ऐसे मैच नहीं होने चाहिए। 
विज्ञापन

 

आतिशी ने लिखा कि मुझे यकीन है कि न केवल आप बल्कि भाजपा और प्रधानमंत्री के साथ उसका नेतृत्व भी इस बात से सहमत होगा। जब तक भारत में इस तरह के हमले बंद नहीं होंगे, तब तक कोई भी मैच खेलना सही नहीं होगा। मुझे यकीन है कि पीएम भी भारत-पाक मैच के आयोजन से सहमत नहीं होंगे। 

आतिशी ने कहा कि जब पीएम विपक्ष में थे, तब वे खुद मैच कराने को लेकर सवाल करते थे। अब खुद उनकी सरकार में ऐसा हो रहा है। दरअसल, दहशतगर्दों ने केंद्र सरकार के जम्मू-कश्मीर में विकास को बढ़ावा देने की मंशा पर पानी फेरने का मन बना लिया है। इन्हें सीमापार से भी मदद मिल रही है।

आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए पाकिस्तान को एफएटीएफ से भी चेतावनी मिल चुकी है, मगर अब तक ऐसा नहीं हो सका है। कई आतंकियों को पाकिस्तान ने अपने यहां शरण दे रखी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed