फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK: How serious is Shami's leg injury? Went out of the field only after 3 overs, physio is examining

IND vs PAK: भारत के लिए खुशखबरी, मैदान पर लौटे मोहम्मद शमी, टखने में समस्या के बाद मैदान से बाहर गए थे

Sun, 23 Feb 2025 03:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Feb 2025 03:16 PM IST
सार

टीम इंडिया की परेशानी तब बढ़ी जब वह पारी के छठे ओवर के बाद मैदान से बाहर चले गए। 

विज्ञापन
IND vs PAK: How serious is Shami's leg injury? Went out of the field only after 3 overs, physio is examining
शमी - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में महामुकाबला खेला गया। कप्तान रिजवान के टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने गेंदबाजी की शुरुआत की, लेकिन पांच वाइड गेंदें फेंकीं। पारी के पहले ओवर में ही शमी ने 11 गेंदें डालीं। वह पूरे लय में नहीं दिख रहे थे। टीम इंडिया की परेशानी तब बढ़ी जब वह पारी के छठे ओवर के बाद मैदान से बाहर चले गए। हालांकि, पाकिस्तानी पारी के 11वें ओवर के बाद वह मैदान पर लौट आए और उन्होंने 12वें ओवर में गेंदबाजी की।
विज्ञापन

शमी के टखने में दिखी थी समस्या
दरअसल, पारी के पांचवें ओवर में शमी गेंदबाजी करने आए। यह उनका तीसरा ओवर था। चौथी गेंद के बाद शमी थोड़ी परेशानी में दिखे। इसके बाद फीजियो दौड़ते हुए मैदान पर आए। इस ओवर में शमी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन रन अप में परेशानी से उन्होंने फीजियो से दिखाना जरूरी समझा। उनके टखने में समस्या दिखी। इसके बाद भी उन्होंने दो गेंदें और फेंकीं और मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद 12वें ओवर में जब उन्होंने गेंदबाजी की तो पूरे लय में दिखे और महज तीन रन खर्च किए। शमी ने हाल ही में चोट से वापसी की थी। उनके पैर का ऑपरेशन हुआ था। 2023 वनडे विश्व कप के बाद 14 महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने के बाद शमी ने वापसी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी ने पहले स्पेल में 135 की रफ्तार से फेंकी गेंद
पहले ओवर में मोहम्मद शमी की पांच वाइड, 2004 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ तिनशे पन्यांगारा की सात वाइड के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में किसी पारी के पहले ओवर में सबसे अधिक वाइड गेंदें हैं। आज पहले स्पैल में शमी की औसत गति 131.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। 2015 के बाद से वनडे में उनके शुरुआती स्पैल में यह सबसे कम है।
विज्ञापन

पाकिस्तान टीम में एक बदलाव
भारत के खिलाफ महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पाकिस्तान के कप्तान रिजवान ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चोटिल फखर जमां की जगह इमाम उल हक खेल रहे हैं। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। रोहित ने कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का ही फैसला लेने वाले थे। इसलिए टॉस हारने का उन्हें नुकसान नहीं हुआ।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी। 

पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed